{"_id":"8d11ef476b79a0d3946e20a727a10405","slug":"himachal-pradesh-state-cooperative-bank-extended-date-for-online-application-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPSCB भर्ती के लिए दो दिन बढ़ी आवेदन की तिथि","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
HPSCB भर्ती के लिए दो दिन बढ़ी आवेदन की तिथि
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Tue, 24 Nov 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की भर्ती के लिए आवेदन करने की तिथि दो दिन आगे बढ़ा दी है। बोर्ड के इस निर्णय के चलते अब अभ्यर्थी 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
पहले 13 से 28 नवंबर तक ही आवेदन कर सकते थे। स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि बोर्ड से निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक जूनियर क्लर्क के 156 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। भर्ती का जिम्मा प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को सौंपा गया है। लिखित परीक्षा 13 दिसंबर को होगी।