शिक्षा बोर्ड ने थ्योरी में फेल छात्रों को दी राहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से वर्ष 2009 में मैट्रिक और जमा दो की नियमित और प्राईवेट परीक्षाओं में फेल परीक्षार्थियों को बोर्ड ने राहत दी है। मार्च 2009 में यदि परीक्षार्थियों ने प्रैक्टिकल परीक्षा पास की है और थ्योरी में फेल हो गए हैं तो अब उन्हें प्रैक्टिकल देने की आवश्यकता नहीं होगी।
राज्य मुक्त विद्यालय से मैट्रिक और जमा दो की थ्योरी परीक्षा पास करने पर प्रैक्टिकल में 2009 में हासिल अंकों को ही जोड़ा दिया जाएगा। इसके अलावा जिन परीक्षार्थियों के वार्षिक परीक्षा प्रमाण पत्रों में सरनेम नहीं है। उनके नाम के आगे कोर्ट के आदेशों पर सरनेम भी जुड़ जाएगा।
बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में लिया फैसला
इसके लिए परीक्षार्थियों को कोर्ट में अपील करनी होगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सम्मान समारोह से पूर्व बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक हुई। स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष बलबीर तेगटा की अध्यक्षता में बोर्ड की 108वीं बैठक की गई।
बैठक में जहां छात्रों और बोर्ड कर्मचारियों के हित में फैसले लिए गए। वहीं राज्य स्तरीय सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर भी रूपरेखा तैयार की गई। इसमें बोर्ड सचिव विनय धीमान, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक डॉ. राज कृष्ण परूथी, एचपीयू के कुलपति प्रतिनिधि निदेशक प्रो. कुलदीप अत्री सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।