फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal pradesh school education board declared the result of JBT examination.

क्लिक कर देखें जेबीटी रि-अपीयर परीक्षा का परिणाम

Mon, 02 Feb 2015 10:30 PM IST
Updated Mon, 02 Feb 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh school education board declared the result of JBT examination.

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जेबीटी पार्ट-1 और पार्ट-2 की री-अपीयर परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। शिक्षा बोर्ड से जारी परीक्षा परिणाम कुल 26.32 फीसदी रहा है। जेबीटी पार्ट-1 में 612 परीक्षार्थी बैठे थे, जबकि 194 ने ही परीक्षा उत्तीर्ण की है। पार्ट-1 का परीक्षा परिणाम 31.7 फीसदी रहा है।

विज्ञापन


इसके अलावा पार्ट-2 में कुल 19 परीक्षार्थियों ने री-अपीयर की परीक्षा दी। इसमें से मात्र पांच परीक्षार्थी ही पास हुए हैं। पार्ट-2 का परीक्षा परिणाम 26.32 प्रतिशत रहा है। परीक्षा में फेल अभ्यर्थी 150 रुपये शुल्क के साथ पुनर्निरीक्षण और 200 रुपये फीस के साथ पुनर्मूल्यांकन के लिए 16 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

3 मार्च तक करें आवदेन

himachal pradesh school education board declared the result of JBT examination.

इसके अलावा दोबारा री-अपीयर को आवेदन करने की तिथि 3 मार्च निर्धारित की गई है। ध्यान रहे कि इस तिथ‌ि के बाद किए आवदेन बोर्ड स्वीकार नहीं करेगा। जेबीटी पार्ट-1 और दो का री-अपीयर परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर देख सकते हैं।

उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यकारी सचिव बलवीर ठाकुर ने बताया कि जेबीटी पार्ट-1 और दो का री-अपीयर परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। पुनर्निरीक्षण, पुनर्मूल्यांकन और री-अपीयर के लिए आवेदन करने के लिए बोर्ड की निर्धारित तिथियों के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed