फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Agricultural University, Palampur convocation.

दीक्षांत समारोह में 143 को मिली डिग्री

Tue, 16 Sep 2014 12:24 AM IST
Updated Tue, 16 Sep 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Agricultural University, Palampur convocation.

हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में सोमवार को डा. जीसी नेगी पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान कॉलेज से शिक्षा प्राप्त वेटरनरी स्नातकों का दीक्षांत समारोह हुआ।

विज्ञापन


इसमें कुलपति डा. केके कटोच मुख्यातिथि थे। समारोह में 143 छात्रों ने डिग्री हासिल की। डा. कटोच ने कहा कि देश को इस समय करीब 72000 पशु चिकित्सकों की जरूरत है। अभी तक 43000 पशु चिकित्सक ही उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


मौसम, जलवायु परिवर्तन, खेती योग्य घटती जमीन, कीट रोगों के कारण और अव्यवस्थित विपणन के कारण कृषि एक चुनौती बन चुका है। समारोह में कुलपति ने 275 स्नातकों की उपाधियों पर हस्ताक्षर किए। 30 छात्रों को स्वर्ण पदक, जबकि 33 छात्रों को प्रशस्ति पत्र दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में 143 स्नातकों ने डिग्री हासिल की। कुलसचिव रतन गौतम ने अकादमिक शोभायात्रा की अगवानी की। उन्होंने कुलाधिपति के दीक्षांत अनुमति पत्र को पढ़ा और कार्यक्रम का संचालन किया।

इन्हें मिला गोल्ड मेडल

Himachal Pradesh Agricultural University, Palampur convocation.

सोनिया पठानिया, शमा खान, शैलजा कटोच, शिवानी चौधरी, स्वाति गुप्ता, अंजली कुमारी, राधिका, गौरी जयरथ, ऋषिका रिज, अपूर्वा, महेश आनंद, छवि शर्मा, रजिया सुलताना, आशीष गुप्ता को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

इस दौरान पशु चिकित्सा के डीन डा. संजीत कटोच, विवि के सीनेट सदस्य समेत कई लोग और छात्रों के अभिभावक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed