फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt will promote Rashtriya Avishkar mission to encourage students for maths and science.

दूर होगा गणित का हौव्वा साइंस में भी बढ़ेगा छात्रों का शौक

Thu, 23 Jul 2015 12:17 PM IST
Updated Thu, 23 Jul 2015 12:17 PM IST
विज्ञापन
himachal govt will promote Rashtriya Avishkar mission to encourage students for maths and science.

स्कूलों में विद्यार्थियों को अब गणित का हौव्वा नहीं सताएगा। साइंस में भी इनकी दिलचस्पी बढ़ेगी। हिमाचल में 6 से 18 साल तक के छात्रों में गणित और विज्ञान विषयों का रुझान बढ़ाया जाएगा। केंद्र सरकार के राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में शिक्षा विभाग प्रदेश के स्कूलों में कार्यशालाएं करवाएगा। देश के पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम ने कुछ दिन पहले ही राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का शुभारंभ किया है। अभियान के माध्यम से छात्रों में विज्ञान के प्रति रुझान पैदा किया जाएगा।

विज्ञापन


देश में शोध की कमी को देखते हुए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने अभियान शुरू किया है। मॉडल विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थापना का प्रस्ताव भी रखा गया है। प्रयोगशालाओं का उद्देश्य 6 से 18 साल तक की उम्र के विद्यार्थियों के मन में गणित और विज्ञान के लिए जिज्ञासा की भावना को जगाना और रचनात्मकता पैदा करना है। इस अभियान में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भी सहयोग करेगा। अभियान का संचालन सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान और उच्च शिक्षा योजनाओं के जरिये किया जाएगा।

विज्ञापन

प्रोत्साहित किए जाएंगे छात्र

himachal govt will promote Rashtriya Avishkar mission to encourage students for maths and science.

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान से छात्रों को मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया जाएगा। केंद्र सरकार का मानना है कि यदि छोटी आयु के बच्चों को विद्यालय स्तर से ही इनोवेशन के प्रति प्रेरित किया जाए तो वे युवा होते-होते अच्छे वैज्ञानिक बन सकेंगे। इनोवेशन के प्रति रुचि जागृति कर देश में वैज्ञानिकों की नई पौध का सृजन करने में सफलता मिल सकती है।

अभियान शुरू करने के निर्देश: उच्च शिक्षा निदेशक डा. दिनकर बुराथोकी का कहना है कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान को प्रदेश के स्कूलों में लागू करने के लिए सभी संबंधित अफसरों को निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed