फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal board declare sos 10th and 8th result

क्लिक कर देखें एसओएस 10th, 8th का रिजल्ट

Thu, 29 May 2014 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 29 May 2014 10:58 AM IST
विज्ञापन
himachal board declare sos 10th and 8th result

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को एसओएस दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। आप www.hpbose.org पर रिज्ल्ट देख सकते हैं। मार्च 2014 में ली गई परीक्षा में कुल 11447 परीक्षार्थी बैठे।

विज्ञापन


इनमें से 3948 परीक्षार्थी ही उत्तीर्ण हुए तथा 5966 परीक्षार्थी री अपीयर घोषित किए गए। पुनर्मूल्यांकन तथा पुनर्निरीक्षण करवाने वाले छात्र 200 तथा 150 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका शुल्क के साथ 11 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


मिडल का परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया गया। मिडल में 345 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। इनमें से 58 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। 220 को री-अपीयर घोषित किया गया। मिडल कक्षा के परीक्षार्थी भी 11 जून तक प्रति उत्तर पुस्तिका 150 रुपये शुल्क के साथ पुनर्निरीक्षण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जिन परीक्षार्थियों को मिडल तथा मैट्रिक में री-अपीयर आई है वह संबंधित अध्ययन केंद्र से बिना विलंब शुल्क 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा विलंब शुल्क 200 रुपये के साथ 10 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है।

पुनर्मूल्यांकन तथा पुनर्निरीक्षण के फार्म बोर्ड के समस्त पुस्तक विक्रय केंद्रों एवं बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। बोर्ड सचिव ने बलवीर ठाकुर ने कहा कि संबंधित आवेदन पत्र निर्धारित तिथियों तक बोर्ड कार्यालय में पहुंच जाने चाहिए।


अधूरा पत्र तथा कम शुल्क वाले आवेदन पत्र अस्वीकार्य होंगे। परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर डाल दिया गया है। इसके अलावा इसके बारे में किसी तरह की जानकारी के लिए बोर्ड कार्यालय के दूरभाष नंबर 01892-242199 तथा 242152 पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed