फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal board 10th result out.

हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, क्लिक करें

Tue, 19 May 2015 09:17 AM IST
Updated Tue, 19 May 2015 09:17 AM IST
विज्ञापन
himachal board 10th result out.

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड दसवीं की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दियाग या है। बिलासपुर जिले के घुमारवीं स्थित विद्या मंदिर स्कूल की छात्रा उर्वशी ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उर्वशी ने 99.14 (694/700) फीसदी अंक हासिल किए हैं। दूसरे नंबर पर भी विद्या मंदिर स्कूल की छात्रा पलक शर्मा रही हैं। पलक ने 98.57 (690/700) फीसदी अंक हासिल किए हैं। किंग जॉर्ज रॉयल पब्लिक स्कूल, नेर चौक, मंडी के छात्र अमोल शर्मा तीसर नंबर पर रहे हैं। अमोल ने 98.29 (688/700) फीसदी अंक हासिल किए हैं।

विज्ञापन


रिजल्ट जानने के लिए रजिस्ट्रेशन करें http://results.amarujala.com/ बोर्ड की ओर से जमा दो की परीक्षा के नतीजों के 18 दिन बाद दसवीं का रिजल्ट आऊट किया गया। इससे पहले टेलीकॉम कंपनियों की अफवाहों के कारण छात्रों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

बोर्ड सचिव विनय धीमान ने की पुष्टि

himachal board 10th result out.

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव विनय धीमान ने बताया कि बोर्ड ने दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार दसवीं की परीक्षा में पूरे प्रदेश में 1,33, 892 छात्र परीक्षा में बैठे थे। 86304 छात्र पास हुए हैं। 25610 छात्र फेल हुए हैं।

गौर हो कि कंपनियों ने 3 मई को ‌ही दसवीं का रिजल्ट घोषित करने की अफवाह फैला दी थी। इस वजह से छात्रों सहित अभिभावकों में भी असमंजस की स्थिति बन गई थी। इसलिए बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित करने के 18 मई की तारीख घोषित कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed