{"_id":"d5518821c3fad8d90a604649c217c33d","slug":"high-school-and-intermediate-board-exam-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से हैं हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
आज से हैं हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 18 Feb 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड 2016 के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज से शुरू होंगी। पिछले वर्ष की तुलना में परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों की संख्या में 5 फीसदी की बढ़ोतरी इस बार दर्ज की गई है। पहले दिन हाईस्कूल की हिंदी व इंटरमीडिएट की हिंदी-प्रथम की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
पिछले वर्ष की तुलना में वर्ष 2016 की परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी है। बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष कुल 36,367 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 5 फीसदी ज्यादा हैं। पिछले वर्ष कुल 34,553 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
वर्ष 2016 में हाईस्कूल में 20077 व इंटरमीडिएट में 16290 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पिछले वर्ष हाईस्कूल में 19325 व इंटरमीडिएट में 15228 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के बाबत जिले में कुल 54 केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, नोएडा में केंद्रों की संख्या 08 है। पिछले वर्ष केंद्रों की संख्या 51 थी। लेकिन इस बार तीन केंद्र बढ़ा दिए गए हैं।
इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार उपाध्याय ने बताया कि यूपी बोर्ड के दिए गए निर्देशों के मुताबिक कड़ाई से परीक्षा ली जाएगी। नकल विहीन परीक्षा संचालन को लेकर पूरी तरह से तैयारियां की गई हैं।
परीक्षा के दौरान केंद्र पर औचक निरीक्षण के लिए पहुंचने वाला सचल दस्ता परीक्षा संबंधी रिकॉर्ड की जांच भी करेगा। इसमें परीक्षार्थियों को वितरण के बाद बची हुई प्रश्न पत्रों की संख्या की भी जांच की जाएगी। प्रश्न पत्रों की संख्या में अंतर आने पर कार्रवाई होगी। यही नहीं परीक्षा संबंधी सभी डॉक्यूमेंट की जांच भी होगी।
जिस दिन जिस विषय की परीक्षा होगी। उस विषय के टीचर की ड्यूटी उस तिथि में कहीं भी नहीं लगाई जाएगी। इस बात का खास ख्याल केंद्रों के अधीक्षक करेंगे। इस बाबत उन्हें निर्देश दे दिए गए हैं।
गौतमबुद्ध नगर के 54 परीक्षा केंद्रों में से 40 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लग गए हैं। वहीं बाकी बचे हुए 14 केंद्रों पर कैमरे लगाने की कवायद जारी है। कुछ केंद्रों पर बृहस्पतिवार सुबह तक तो कुछ पर एक-दो दिन में कैमरे लग जाएंगे।