फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   high court order on uttarakhand pcs exam.

तय समय पर होगी उत्तराखंड PCS परीक्षा

Wed, 26 Nov 2014 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Wed, 26 Nov 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
high court order on uttarakhand pcs exam.

हाईकोर्ट ने उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा- 2012 के लिए चार सितंबर 2014 को जारी नोटिफिकेशन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के बाद कोई अंतरिम आदेश पारित करने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन


नोटिफिकेशन के अनुसार पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन ही भरे जाने थे। इसके बाद अब पीसीएस परीक्षा निर्धारित तिथि 30 नवंबर को ही होगी।

जनहित याचिका पर हुई सुनवाई
एक्टिंग चीफ जस्टिस वीके बिष्ट एवं न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की संयुक्त खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। नैनीताल निवासी गौरव पवार ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर पीसीएस परीक्षा- 2012 के लिए 4 सितंबर 2014 को जारी नोटिफिकेशन को चुनौती देते हुए कहा था कि पीसीएस के लिए आवेदन पत्र इंटरनेट के माध्यम से केवल आनलाइन ही भरे जाने हैं।
विज्ञापन


यह थी आपत्ति
याचिकाकर्ता का कहना था कि उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति ऐसी है जहां पर किसी समय नेटवर्क भी नहीं रहता है। ज्यादा संख्या में लोग गांव में रहते हैं जो कंप्यूटर चलाना भी पूरी तरह नहीं जानते हैं। ऐसे में वे इंटरनेट के जरिए फार्म कैसे भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए पूर्व की भांति डाक घर और बैंक के माध्यम से ही फार्म भरे जाने चाहिए। पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने कोई अंतरिम आदेश पारित करने से इंकार कर दिया। इस आदेश के बाद पीसीएस परीक्षा 30 नवंबर को ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed