फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Here, JEE (Main) toppers Secret of Success

जानिए, जेईई (मेन) के टॉपर्स की सफलता के सीक्रेट

Sun, 04 May 2014 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 04 May 2014 09:56 AM IST
विज्ञापन
Here, JEE (Main) toppers Secret of Success

जीएमएसएसएस सेक्टर-16 के छात्र हार्दिक ने बताया कि वह रोजाना सुबह नौ बजे से लेकर रात नौ बजे तक पढ़ाई करता था। टेस्ट के लिए वह पिछले दो साल से तैयारी कर रहे थे।

विज्ञापन


हार्दिक के पिता संदीप वर्मा एससीईआरटी सेक्टर-32 में केमेस्टी के लेक्चरर है और मां नीना वर्मा जीएमएसएसएस रामदरबार स्कूल में साइंस की टीचर है। हार्दिक ने कहा कि वह भविष्य में अपना बिजनेस शुरू करना चाहते है। साथ ही समाजसेवा भी करना चाहते हैं।
विज्ञापन


फेसबुक से पढ़ाई हुई प्रभावित तो छोड़ दी: गुरकीरत
स्टेपिन स्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र गुरकीरत सिंह बाजवा ने 336 अंक के साथ दूसरा अंक हासिल किया है। गुरकीरत ने बताया कि वह रोजाना 12 घंटे इसकी तैयारी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरकीरत ने कहा कि नौवीं कक्षा में उन्हें फेसबुक की यूज करने की बेहद आदत हो गई थी, जिससे उनकी पढ़ाई पर असर पड़ रहा था। तैयारी के लिए फेसबुक और सोशल साइड यूज करना बंद कर दिया। बता दें कि गुरकीरत उन पांच भारतीय स्टूडेंट्स में से एक हैं, जो कजाकिस्तान में इसी वर्ष आयोजित होने वाली फिजिक्स ओलंपियाड में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि वह सॉफ्टवेयर कंपनी खोलना चाहते हैं।

सॉफ्टवेयर कंपनी खोलने का सपना: आर्यन
गुरु गोबिंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-35 के छात्र आर्यन ने 335 अंक पर तीसरा स्थान हासिल किया। आर्यन ने कहा कि यह अपनी सॉफ्टवेयर कंपनी खोलना चाहते हैं।


आर्यन रोजाना करीब 12 घंटे पढ़ाई करते हैं। तीनों ने मानना कि सोशल साइड से पढ़ाई पर बहुत असर पढ़ता है। आर्यन ने एमआईआईटीजेईई इंस्टीट्यूट सेक्टर-20 के संजय मिश्रा से मैथ्स की कोचिंग ली है। वहीं, एलेन इंस्टीट्यूट सेक्टर-34 के वाइस प्रेजीडेंट पंकज बिरजा ने शनिवार को तीनों छात्रों को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed