{"_id":"b0fa97003cd7e50daaf7000c0dd4c112","slug":"helpline-starts-in-mkp-pg-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल में हों तो जस्ट डायल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
मुश्किल में हों तो जस्ट डायल
देहरादून/ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2013 10:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमकेपी कालेज की छात्राओं को किसी भी मुसीबत से बचाने के लिए कालेज प्रशासन ने हेल्पलाइन शुरू की है। इसमें कालेज प्राचार्य डा. इंदु सिंह सहित पांच शिक्षिकाओं के नंबर शामिल हैं। कोई भी परेशानी होने पर छात्राएं इन नंबरों पर कॉल कर सकती हैं।
विज्ञापन
24 घंटे कॉल कर सकती हैं कॉल
कालेज प्राचार्य डा. इंदु सिंह ने बताया कि इन हेल्पलाइन नंबरों पर छात्राएं सातों दिन 24 घंटे कॉल कर सकती हैं। अगर किसी छात्रा को कोई परेशान कर रहा है, ईव टीजिंग, पढ़ाई या पढ़ाई के खर्च को लेकर कोई समस्या हो तो छात्राएं इन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन
प्राचार्य ने बताया कि पहले भी उन्होंने यह हेल्पलाइन शुरू की थी, जिसपर छात्राओं ने अपनी शिकायतें और परेशानियां बयां की थी। मनोविज्ञान विभाग सहित कई अहम विभागों की शिक्षिकाओं को इस हेल्पलाइन से जोड़ा गया है। जल्द ही ओरिएंटेशन कार्यक्रम में हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाएंगे। ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नई छात्राओं को कालेज की परंपराओं और अनुशासन के साथ ही गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
एमकेपी में छात्राओं के बीच विवाद
एमकेपी पीजी कालेज में बुधवार को छात्रसंघ पदाधिकारियों के साथ एनएसयूआई कार्यकत्रियों की बहस हो गई। आरोप है कि इस दौरान छात्रसंघ पदाधिकारियों से अभद्रता की गई। प्राचार्य बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों से वार्ता कर मामले का हल निकालेंगी। बुधवार को छात्रसंघ अध्यक्ष महक और उपाध्यक्ष अंजली सेमवाल कालेज में चुनाव प्रचार कर रही थीं।
इस बीच एनएसयूआई से जुड़ी छात्राओं ने छात्रसंघ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के बारे में टिप्पणियां शुरू कर दीं। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने इस पर आपत्ति जताई तो दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। मामले से प्राचार्य को अवगत करा दिया गया है। प्राचार्य डा. इंदु सिंह ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को मामले की जांच करेंगी। महक ने बताया कि एनएसयूआई से जुड़ी छात्राएं उन पर गलत आरोप लगाने के साथ ही उनके कार्यकाल पर सवाल उठा रही थीं।
खबर पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें