फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Helpline for Exam Fever Related Councelling

एग्जाम से डर लगता है तो इस नंबर पर कॉल करें

Tue, 10 Feb 2015 04:05 PM IST
Updated Tue, 10 Feb 2015 04:05 PM IST
विज्ञापन
Helpline for Exam Fever Related Councelling

10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट घोषित होते ही स्टूडेंट्स के साथ पेरेंट्स की परेशानी भी बढ़ने लगी है। इस परेशानी को दूर करने के लिए एजुकेशन डिपार्टमेंट मंगलवार से हेल्पलाइन शुरू करेगा। जहां स्टूडेंट्स को एग्जाम की तैयारी के संबंध में एक कॉल पर टिप्स मिल जाएंगे।

विज्ञापन


स्टूडेंट्स को जरा भी इंतजार न करना पड़े इसके लिए 14 नंबर हेल्पलाइन से जोड़े गए हैं। किसी सब्जेक्ट की तैयारी कैसे करें, स्ट्रेस से कैसे बचें और अच्छी सीजीपीए केलिए क्या शेड्यूल फॉलो करें यह सब जानकारी हेल्पलाइन से मिलेगी। स्टूडेंट्स 10 फरवरी से 31 मार्च तक हेल्पलाइन पर दोपहर 2 बजे से लेकर शाम साढ़े 7 बजे तक एक्सपर्ट्स से टिप्स ले सकते हैं।

विज्ञापन

यहां शाम 4 से 8 बजे तक करें कॉल

Helpline for Exam Fever Related Councelling

बोर्ड की काउंसलर और डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-15 की प्रिंसिपल डॉ. राकेश सचदेवा से मोबाइल नंबर 9855613484 पर शाम 4 से 8 बजे तक कॉल, एसएमएस और ईमेल principal.rakesh@gmail.com पर भी मेल कर सकते हैं।

यहां 12 से 4 बजे तक मिलेंगे टिप्स
सीबीएसई की काउंसलर और केबी डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-7 की प्रिंसिपल मधु बहल से मोबाइल नंबर 9417006590 पर सुबह 12 से 4 बजे तक हेल्पलाइन पर एग्जाम संबंधी हेल्प ले सकते हैं। बहल ने बताया कि मोबाइल पर एसएमएस और ई-मेल madhubahal2010@gmail.com पर भी मेल कर सकते हैं।

बहल ने बताया कि स्टूडेंट्स उन्हें 12 से 4 बजे तक कॉल कर सकते हैं। उन्हें बिल्कुल भी स्ट्रेस लेने की जरूरत नहीं है। पूरी लगन से मेहनत करें और कोई कन्फ्यूजन है तो उन्हें कॉल, एसएमएस या ई-मेल कर हेल्प ले सकते हैं।

ये हैं हेल्पलाइन नंबर और एक्सपर्टस

Helpline for Exam Fever Related Councelling

देविंद्र सिंह मैथ 9417302357
संगीता छाबड़ा इंग्लिश 9814733191
नीनू राजवंशी केमिस्ट्री 9463656006
सीमा चौधरी पॉलिटिकल साइंस 9417167417
रेनू हिंदी 9769312029
मिनी भसीन कॉमर्स 9814101063
सर्वजीत कौर पंजाबी 9878456646
इडी खान इंग्लिश 9779861199
योगिता खन्ना इंग्लिश 9780438475
धीरजा एसएसटी 8283835130
कुलदीप सिंह फिजिक्स 9814183216
जसजीत कौर साइंस 9417513655
सोनिया इकनॉमिक्स 9501004383
जसपाल कौर ज्योग्राफी 9872341016
सीबीएसई की टोल फ्री हेल्पलाइन 1800118004

एक साथ 72 प्रिंसिपल रहेंगे मौजूद
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने भी 20 अप्रेल तक अपनी टोल फ्री सेवा शुरू कर रखी है। हेल्पलाइन पर गवर्नमेंट और प्राइवेट स्कूलों के 72 प्रिंसिपल, ट्रेंड काउंसलर, साइकोलॉजिस्ट उपलब्ध रहेंगे। 1800118004 टोल फ्री पर कॉल कर टिप्स लिए जा सकते हैं। बोर्ड की ई-मेल directoracad.cbse@nic.in और counselling .cecbse@gmail. com पर भी हेल्प के लिए संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed