{"_id":"45d5e07546439f14f767c6b8b9983c5f","slug":"helpdesk-to-stop-ragging-in-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में रैगिंग रोकने को बनेंगी हेल्प डेस्क","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
कॉलेजों में रैगिंग रोकने को बनेंगी हेल्प डेस्क
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 20 Jun 2014 12:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने आगामी सेशन के लिए सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में रैगिंग पर पाबंदी के संबंध में प्रबंधकों को निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत दाखिले के समय विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से इस संबंधी हलफिया बयान लिया जाएगा।
विज्ञापन
उच्च शिक्षामंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने कहा कि रैगिंग के मसले पर सरकार गंभीर है। सभी कॉलेज प्रबंधकों से कहा गया है कि यूजीसी की हिदायत के मुताबिक दाखिले के समय विद्यार्थियों और अभिभावकों से हलफिया बयान लिया जाए। कि वे रैगिंग में शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन
अगर दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सभी कॉलेजों को कहा गया है कि रैगिंग संबंधी हेल्प डेस्क बनाकर हेल्पलाइन नंबर नोटिस बोर्ड पर लगाएं। शिकायत मिलते ही हेल्प डेस्क तुरंत कार्रवाई करे।
विज्ञापन