फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Help desk will help students in see counselling

SEE: स्टूडेंट्स की मदद के लिए बनेगी हेल्प-डेस्क

Wed, 07 May 2014 10:18 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 07 May 2014 10:18 AM IST
विज्ञापन
Help desk will help students in see counselling

इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए हुई राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई)-2014 में दाखिले के लिए होने वाली काउंसलिंग में स्टूडेंट्स की मदद के लिए हेल्प-डेस्क बनाई जाएगी।

विज्ञापन


यूपीटीयू काउंसलिंग सेंटरों के आसपास एक या दो हेल्प-डेस्क खोलेगा।

इसका मकसद यह होगा कि अगर स्टूडेंट्स को काउंसलिंग के सिस्टम को समझने में दिक्कत हो तो वह यहां पर आकर आसानी से डेमो कर सकें और अपनी चॉइस फिल कर सकें।

उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) प्रशासन का मानना है कि अधिकतर स्टूडेंट अच्छी मेरिट होने के बावजूद संस्थान व ब्रांच चुनने के लिए अपनी चॉइस ढंग से नहीं दे पाते हैं।
विज्ञापन


इस कारण जब उन्हें मनपसंद कॉलेज व ब्रांच नहीं मिलती, तो वे सीट छोड़ देते हैं।

इस बार यूनिवर्सिटी प्रशासन करीब 150 हेल्प-डेस्क खोलने जा रहा है। एक हेल्प-डेस्क दो-तीन काउंसलिंग सेंटर के आसपास होगी। वहीं, करीब 250 काउंसलिंग सेंटर खोलने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एसईई का परिणाम अभी तक 20 मई के आसपास आने की उम्मीद थी लेकिन अब यह 25 मई तक घोषित किए जाने पर विचार किया जा रहा है।

यूपीटीयू के प्रति कुलपति प्रो. दिवाकर सिंह यादव कहते हैं कि इस बार यूनिवर्सिटी चाहती है कि काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो और स्टूडेंट्स को किसी भी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed