कॉलेजों में खुलेंगी हेल्पडेस्क, नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिग्री कॉलेजों के स्टूडेंट्स को अब परीक्षा से संबंधित कार्य व अन्य समस्याओं के हल के लिए एलयू के चक्कर नहीं काटने होंगे।
कॉलेजों में हेल्प-डेस्क खोली जाएंगी, जो स्टूडेंट्स की समस्याएं सुनेंगी और एलयू हेल्प-डेस्क के नोडल अधिकारियों के माध्यम से समस्याएं दूर करेगा।
लखनऊ विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक एसके शुक्ला ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिए कि वे अपने यहां हेल्प डेस्क बनाएं।
अपने स्तर पर एक नोडल अधिकारी नामित करें और इसके खुलने व बंद होने का समय तय करें। यही नहीं, डिग्री कॉलेज हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी देने के लिए उसका व्यापक प्रचार करें।
कॉलेज के कैंपस में जगह-जगह डिस्प्ले बोर्ड लगाएं और उसके माध्यम से हेल्प डेस्क पर तैनात नोडल अधिकारी का नाम व मोबाइल नंबर स्टूडेंट्स को बताएं।
लखनऊ विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक एसके शुक्ला ने बताया कि डिग्री कॉलेजों के स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए यह हेल्प डेस्क खुलेगी। नोडल अधिकारी एलयू प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क कर समस्याओं का समाधान करेगा।
छात्रों से रोज मुलाकात करेंगे परीक्षा नियंत्रक
मालूम हो कि अभी यूनिवर्सिटी में परीक्षा से संबंधित कार्यों को करवाने के लिए डिग्री कॉलेजों से बड़ी संख्या में स्टूडेंट यूनिवर्सिटी पहुंचते हैं।
मार्क्सशीट पर नाम का करेक्शन व डिग्री से संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए उन्हें चक्कर लगाने पड़ते हैं। हेल्प डेस्क खुलने से स्टूडेंट्स को बड़ी राहत मिलेगी।
इसके अलावा परीक्षा नियंत्रक सुबह 11 से 12 बजे और शाम चार से साढ़े चार बजे तक प्रत्येक कार्य दिवस पर छात्रों से मुलाकात करेंगे।
अगर कार्य में व्यस्त हैं तो उनकी जगह उपकुलसचिव परीक्षा छात्रों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। यूनिवर्सिटी प्रशासन की मंशा है कि छात्रों को डिग्री कॉलेज से बेवजह चक्कर न काटने पड़ें।
ई-मेल पर भी दर्ज करवा सकेंगे शिकायत
एलयू व डिग्री कॉलेजों के स्टूडेंट परीक्षा नियंत्रक को अपनी समस्याओं के बारे में जानकारी देने के लिए ई-मेल भी कर सकते हैं।
परीक्षा नियंत्रक की ई मेल आईडी coe@lkouniv.ac.in पर कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को उनकी समस्या के समाधान के बारे में जानकारी उन्हें ई-मेल पर ही दे दी जाएगी।