{"_id":"beec461e27589cd459aaa194806d281f","slug":"help-desk-for-upsee-in-125-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSEE: मार्च के पहले वीक में शुरू होगा रजिस्ट्रेशन!","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
UPSEE: मार्च के पहले वीक में शुरू होगा रजिस्ट्रेशन!
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 27 Feb 2014 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के 700 से ज्यादा इंजीनियरिंग-मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाले यूपी स्टेट एंट्रेंस एग्जाम (यूपी-एसईई) के लिए लगभग 125 कॉलेजों में हेल्प डेस्क बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
स्थानीय छात्र इन केंद्रों से ही एसईई के ऑनलाइन और ऑफलाइन फॉर्म भर सकेंगे। साथ ही यहीं से छात्रों को कन्फर्मेशन पेज भी दिया जाएगा। यूपीटीयू ने बृहस्पतिवार को एसईई का पोस्टर जारी करते हुए सभी कॉलेजों को उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, आचार संहिता को देखते हुए यूपी-एसईई के लिए जल्द ही शासन से औपचारिक अनुमति मिलने की उम्मीद है। हालांकि यह प्रक्रिया पिछड़ रही है लेकिन यूनिवर्सिटी सभी गतिविधियां समय पर निपटाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
यूपीटीयू का कहना है कि मार्च के पहले सप्ताह में एसईई की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दूसरी ओर, एसईई की अधिसूचना के साथ ही छात्रों को प्रेरित और जागरूक करने के लिए एसईई का पोस्टर स्कूलों में लगा दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी कॉलेजों को सौंपी गई है।
एसईई की आवेदन प्रक्रिया में उन सभी कॉलेजों की सूची भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिनमें हेल्प डेस्क बनाई गई है। छात्र इन केंद्रों से एसईई के फॉर्म भर सकते हैं। यहां छात्रों को परीक्षा, काउंसलिंग और यूपीटीयू से जुड़ी सभी जानकारियां भी दी जाएंगी।
एसईई पोस्टर की खासियत
यूपी-एसईई के इतिहास में पहली बार इस तरह का पोस्टर तैयार किया गया है। इसमें प्रदेश का नक्शा बनाकर सभी जिलों में यूनिवर्सिटी से जुड़े कॉलेजों की स्थिति को दर्शाया गया है। छात्रों की जानकारी के लिए यूनिवर्सिटी में संचालित कोर्स, उनकी योग्यता, प्रदेश सरकार की ओर से निर्धारित सभी तरह का आरक्षण और यूनिवर्सिटी की तमाम खासियतों को गिनाया गया है।