फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   health insurance for lu students

स्टूडेंट्स का होगा इंश्योरेंस और बनेगा हेल्थ कार्ड

Sat, 28 Dec 2013 09:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 28 Dec 2013 09:50 AM IST
विज्ञापन
health insurance for lu students

अपने यहां पढ़ने वाले करीब 18 हजार छात्रों को लखनऊ विश्वविद्यालय ने नए

विज्ञापन
साल पर इंश्योरेंस का गिफ्ट देने का फैसला किया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए इंश्योरेंस कंपनियों से प्रस्ताव मंगवाए हैं। स्टूडेंट्स के साथ ही टीचर्स और कर्मचारियों का भी ग्रुप इंश्योरेंस करवाए जाने की योजना है।

स्टूडेंट्स के हेल्थ कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। पहले चरण में सभी हॉस्टलों में रहने वाले स्टूडेंट्स को ये उपलब्ध कराए जाएंगे।

वहीं विश्वविद्यालय एक नई एंबुलेंस भी खरीदेगा ताकि स्टूडेंट को बीमारी व दुर्घटना होने की स्थिति में तत्काल उचित इलाज दिलवाया जा सके।


लखनऊ विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. अनिल शुक्ला कहते हैं कि स्टूडेंट्स का ग्रुप इंश्योरेंस करवाया जाएगा। इसके लिए हेल्थ इंश्योरेंस करने वाली कंपनियों से बात की जा रही है।

हम चाहते हैं कि स्टूडेंट्स को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। दुर्घटना की स्थिति में उन्हें इंश्योरेंस कंपनी से इलाज का खर्च मिल सके।

उनका कहना है कि यूनिवर्सिटी की ओर से स्टूडेंट्स, टीचर्स और कर्मचारियों के बारे में पूरी जानकारी इंश्योरेंस कंपनियों को उपलब्ध करवाई जा रही है। उम्मीद है कि अगले वर्ष जनवरी से स्टूडेंट्स को इंश्योरेंस का फायदा मिलने लगेगा।

इसके लिए स्टूडेंट्स से 100 से 150 रुपये प्रीमियम लिया जाना है। इस बीच हमने सभी 16 ब्वॉयज व गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स का हेल्थ कार्ड बनाना शुरू कर दिया है।

प्रथम चरण में सभी हॉस्टलर्स के हेल्थ कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसमें उनके स्वास्थ्य की पूरी जानकारी रहेगी। उन्हें इसी के आधार पर डिस्पेंसरी से दवाएं मिलेंगी। यहां छह बेड का एक अस्पताल भी बनाया जा रहा है।

अगर स्टूडेंट बीमार होते हैं तो उनका विशेषज्ञ डॉक्टर कैंपस में ही इलाज करेंगे। प्रो. शुक्ला कहते हैं कि अभी तक एलयू के पास अपनी एंबुलेंस नहीं है।

अगर कोई छात्र दुर्घटना में घायल होता है या बीमार हो जाता है तो उसे प्रॉक्टर या अन्य अधिकारी हॉस्पिटल पहुंचाते हैं। अब यूनिवर्सिटी प्रशासन खुद की एंबुलेंस खरीदने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed