{"_id":"3253bec50d82f1a7d219a85eb4f28837","slug":"health-checkup-camp-at-hpu-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी में जांची 100 महिला कर्मियों की सेहत","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूनिवर्सिटी में जांची 100 महिला कर्मियों की सेहत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 01 May 2014 10:16 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन एवं विकास केंद्र ने भारतीय मेनोपॉज सोसायटी शिमला के चैप्टर क्लब 35 प्लस के सहयोग से विवि परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन
इसमें सौ महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई जिसमें कैल्शियम टेस्ट की सुविधा भी प्रदान की गई। स्त्री रोग विषेषज्ञ डॉ. आलोक शर्मा व डॉ. योगिता ने महिलाओं में होने वाले रोगों की जांच करने के साथ ही महिला कर्मियों को उनके रोगों से संबंधित जानकारी भी दी।
विज्ञापन
शिविर का शुभारंभ कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समय समय पर आयोजित किये जाने चाहिये।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है, ताकि वे स्वस्थ और रोग मुक्त जीवन जी सकें।
शिविर की संयोजक प्रो. ममता मोक्टा ने बताया कि शिविर में 100 महिला कर्मियों का स्वास्थ्य जांचा गया। इस दौरान अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. एसएस चौहान ने विभाग के इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन