फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   he model of the Career Center will guide candidates.

मॉडल करियर सेंटर से मिलेगी अभ्यर्थियों को दिशा

Sat, 30 Jan 2016 02:38 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 30 Jan 2016 02:38 PM IST
विज्ञापन
he model of the Career Center will guide candidates.
सेवायोजन कार्यालय में बनने वाले मॉडल करियर सेंटर का निर्माण कार्य फरवरी के अंत तक शुरू हो जाएगा। प्रदेश में लखनऊ के बाद गाजियाबाद में बनने वाले मॉडल करियर सेंटर के लिए सूूबे की सरकार ने 28.20 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


60 फीसदी बजट आने से मेयर उपचुनाव के बाद सिविल और इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य के लिए डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


जिला सेवायोजन अधिकारी शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि मॉडल करियर सेंटर का निर्माण कार्य पूरा होने से युवाओं और बेरोजगार अभ्यर्थियों को एक जगह ही काउंसलिंग, करियर गाइडेंस, प्रशिक्षण सहित करियर संबंधी ऑनलाइन सहायता मिले सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को सभी सेवाएं नेशनल करियर सर्विसेज के मार्गदर्शन में प्राप्त होंगी। उन्होंने बताया कि फंड आने के बाद मार्च तक निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा। अप्रैल से सेंटर विधिवत कार्य करने लगेगा।


अत्याधुनिक होगा करियर सेंटर

केंद्र सरकार की योजना के तहत तैयार हो रहे मॉडल करियर सेंटर में अभ्यर्थियों और युवाओं को आईटी लैब, हेल्प डेस्क, काउंसलिंग-काउंसलर रूम, ट्रेनिंग रूम, मैनेजर कक्ष आदि की व्यवस्था होगी। सेंटर सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed