{"_id":"748d285a9ed041a5df18f0b3d0a1db1d","slug":"hcs-exam-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचसीएस परीक्षा: प्रश्न पत्र में कई सवालों के ऑप्शन गलत","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एचसीएस परीक्षा: प्रश्न पत्र में कई सवालों के ऑप्शन गलत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 04 Aug 2014 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को चंडीगढ़ के विभिन्न स्कूल, कालेज में हरियाणा सिविल सर्विसेज (एचसीएस) की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया। जानकारी के शहर में 25 में करीब एग्जाम सेंटर बनाए गए थे। इसमें 15 हजार के करीब युवा अपीयर हुए। परीक्षा सुबह 10 से 12 और दोपहर बाद 3 से 5 बजे दो चरणों में आयोजित की गई। प्रश्न पत्र में कई गलतियां पाए जाने और प्रश्न पत्र सिर्फ अंग्रेजी में दिए जाने का कुछ अभ्यर्थियों ने विरोध जताया।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की उपस्थिति काफी कम रही। कई कक्षाओं में 30 में से 6 से 7 स्टूडेंट ही परीक्षा देने पहुंचे। सेक्टर-32 स्थित एसडी कालेज से परीक्षा देकर निकले महेंद्रगढ़ निवासी एक स्टूडेंट ने बताया कि जनरल स्टडी प्रश्न पत्र में 100 सवाल पूछे गए थे। लेकिन दो-तीन सवालों के ऑप्शन में गलतियां थीं।
विज्ञापन
कोड-सी के सवाल नंबर 46 में बुक ट्रस्ट की स्थापना के आंसर में 1956 का ऑप्शन दो बार दिया गया था। एक अन्य प्रश्न नंबर-27 में इंडियन स्टैंडर्ड टाइम के ऑप्शन में चेन्नई दो बार ऑप्शन में दिया गया।
विज्ञापन
डीएवी कालेज से परीक्षा देकर निकले राजेंद्र ने बताया कि पहला पेपर काफी मुश्किल रहा। उन्होंने कहा कि एचपीएससी नोटिफिकेशन में प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दिए जाने की बात कही गई थी, लेकिन प्रश्न पत्र में सिर्फ अंग्रेजी में ही पूछे गए। इससे हिंदी माध्यम से तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को कुछ मुश्किलें आईं। परीक्षा केंद्र से निकले अधिकतर विद्यार्थियों ने जनरल स्टडी के पेपर को मुश्किल बताया।