फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hbse 12th class result merit list, top 3 girls

HBSE 12वीं की मेरिट लिस्ट जारी, ये हैं 3 टॉपर गर्ल्स

Thu, 28 May 2015 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी Updated Thu, 28 May 2015 11:48 AM IST
विज्ञापन
hbse 12th class result merit list, top 3 girls

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को 12 वीं में कला, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग की वरीयता सूची जारी कर दी। राज्य वरीयता सूची में बेटियों का दबदबा रहा है। ओवरऑल टॉप 20 में पहले तीन स्थानों पर छात्राएं रही हैं।

विज्ञापन


एमडी सीनियर से. स्कूल सिवानी मंडी (भिवानी) की संजना ने 500 में से 490 अंक लेकर पहला, द हाईट्स सी. से. स्कूल खुडन (झज्जर) की मोनिका(488) ने दूसरा और आरएन टैगोर सी. से. स्कूल जमालपुर (गुडग़ांव) की आरजू यादव ने 487 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। ये सभी विज्ञान वर्ग से हैं।
विज्ञापन


संकाय वार वरीयता सूची में आर्ट्स में ईडीएएन गार्डन स्पोर्ट्स सी.से. स्कूल बहराना की याचना ने 481 और कामर्स में आर्य सी.सै.स्कूल नरवाना(जींद)की सलोनी ने 484 अंक लेकर राज्य में पहला स्थान हासिल किया। बोर्ड प्रबंधन के अनुसार वरीयता सूची अभी अंतिम नहीं हैं, रिजल्ट में संशोधन संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य वरीयता सूची में टॉप 20 स्थान में से 13 पर छात्राएं और सात छात्र हैं। इनमें शहरी और ग्रामीण अभ्यर्थियों की संख्या 10-10 हैं। वरीयता सूची में सरकारी स्कूल फिर फिसड्डी रहे। करनाल और कुरुक्षेत्र के एक-एक सरकारी स्कूल का विद्यार्थी टॉप 20 में स्थान हासिल कर सका, जबकि 18 निजी स्कूल हैं।

नियमित विद्यार्थियों में सर्वाधिक पास प्रतिशत महेंद्रगढ़ (60.5), सोनीपत(59.52) और पानीपत का परिणाम 59.11 फीसदी रहा। सबसे कम मेवात का परीक्षा परिणाम 32.15 प्रतिशत रहा।

बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक नियमित छात्राओं का परिणाम 64.41 और छात्रों का 45.59 प्रतिशत रहा। परिणाम में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी आगे रहे। ग्रामीण परीक्षा परिणाम 54.22 जबकि शहरी क्षेत्र का 52.58 फीसदी रहा।


छात्राएं आगे
राज्य वरीयता सूची के 20 विद्यार्थियों में छात्राएं छाई रहीं हैं। तीन संकायों में से तैयार की गई टॉप 20 की सूची में 13 छात्राएं और सात छात्र हैं।

सरकारी स्कूल फिसड्डी
वरीयता सूची में इस बार भी सरकारी स्कूल फिसड्डी रहे। राज्य वरीयता सूची में महज करनाल और कुरूक्षेत्र का एक-एक सरकारी स्कूल ही स्थान बना पाया। अन्य 18 विद्यार्थी निजी स्कूलों से है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed