{"_id":"b6eabd15cdcdccae165cf82229507373","slug":"has-main-paper-will-be-bilingual-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएएस उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एचएएस उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 26 Sep 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से ली जा रही एचएएस की मुख्य परीक्षा में निबंध का पेपर दोनों भाषाओं में दिया जा सकेगा। यह उम्मीदवारों पर निर्भर करेगा कि वे निबंध का पेपर हिंदी में देना चाहते हैं या अंग्रेजी में। राज्य लोक सेवा आयोग ने इस बारे में मुख्यमंत्री कार्यालय को स्थिति स्पष्ट की है।
विज्ञापन
कुछ उम्मीदवारों ने इस बारे में मुख्यमंत्री को शिकायत की थी कि इस बार एचएएस की मुख्य परीक्षा में निबंध विषय का पर्चा अंग्रेजी में ही किया जा रहा है, जो सही व्यवस्था नहीं है। बहुत से उम्मीदवार हिंदी भाषा में पकड़ रखने की वजह से इसी में पेपर देना चाहते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस बारे में लोक सेवा आयोग से स्पष्ट करने को कहा।
विज्ञापन
आयोग की ओर से जवाब दिया गया है कि परीक्षा को लेकर ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। यह शिकायत निराधार है। एचएएस की निबंध की परीक्षा पूर्ववत हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में दी जा सकेगी। एचएएस की मुख्य परीक्षाएं 11 अक्टूबर से प्रस्तावित है। हालांकि अभी निबंध के पेपर की तारीख तय नहीं हुई है। मुख्य परीक्षा के लिए 676 उम्मीदवार चयनित हुए हैं। एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा में 20706 उम्मीदवार बैठे थे।
विज्ञापन
दोनों भाषाओं में होगी परीक्षा
एचएएस की निबंध की परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में से किसी भी भाषा में दी जा सकेगी। राज्य लोक सेवा आयोग ने इस पर स्थिति स्पष्ट की है। निबंध की परीक्षा को लेकर किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। कुछ लोगों ने भ्रम की स्थिति पैदा कर दी थी।
-त्रिलोक सिंह चौहान. अवर सचिव राज्य लोक सेवा आयोग।