HTET की नई तारीख तय, महिला आवेदक पढ़ें गुड न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचटेट एग्जाम की नई तारीख तय कर दी गई है। अब परीक्षा 14 और 15 नवंबर को होगी। पहले, रक्षाबंधन परीक्षा टलने की वजह बना तो दूसरी बार गृह जिले में परीक्षा कराए जाने की शिक्षा मंत्री की जिद के कारण एचटेट टालने पड़े।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार का इस संबंध में मैसेज बृहस्पतिवार को पहुंच गया है। अब बोर्ड परीक्षार्थियों का इम्तिहान गृह जिले में लेगा। इसी शेड्यूल के हिसाब से शिक्षा बोर्ड ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं।
सभी महिला परीक्षार्थियों को मिलेगा गृह जिला
सभी महिला परीक्षार्थी अपने गृह जिले में एचटेट दें पाएंगी, लेकिन पुरुष परीक्षार्थियों के लिए यह पक्का नहीं है। बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि बोर्ड प्रशासन की प्राथमिकता है कि सभी महिलाओं को उनके गृह जिले में इम्तिहान देने को मौका मिले।
जबकि, पुरुषों के मामले में यदि उनके गृह जिले में सेंटर की उपलब्धता है तो उसे गृह जिला मिलेगा। अन्यथा सेंकेड ऑप्शन (जो आवेदन फार्म में भरा है) मिलेगा।
लेवल वाइज परीक्षार्थियों की संख्या
लेवल एक : 1,40,562
लेवल दो : 1,80,693
लेवल तीन : 1,37,259
कुल : 4,58,514
महिला परीक्षार्थी : 3,09,037
पुरुष परीक्षार्थी : 1,49,477