फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana Teacher Eligibility Test may will be february 2015

शिक्षक बनना चाहते हैं तो पहले ये पास करें

Sat, 15 Nov 2014 05:13 PM IST
अमित भारद्वाज /अमर उजाला, हिसार
अमित भारद्वाज /अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 15 Nov 2014 05:13 PM IST
विज्ञापन
haryana Teacher Eligibility Test may will be february 2015

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) अगले साल फरवरी महीने में होगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को फरवरी में यह परीक्षा आयोजित कराने की सरकार की तरफ से मंजूरी मिल गई है। हालांकि फरवरी में यह किस तिथि को होगी, यह अभी फाइनल नहीं किया गया है।

विज्ञापन


बोर्ड प्रशासन का कहना है कि अभी तक उन्होंने तिथि निर्धारित नहीं की है। मगर सूत्रों की मानें, तो यह परीक्षा सात और आठ फरवरी को हो सकती है। इस दोनों तिथियों को शनिवार और रविवार पड़ते हैं।
विज्ञापन


मगर इस परीक्षा में एक रुकावट आ सकती है। क्योंकि बोर्ड को जो अनुमति मिली है, वह अनुमति पिछली सरकार की तरफ से मिली है। बोर्ड ने इस संबंध में नए सरकार से कोई पत्राचार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2008 में एसटेट की जगह एचटेट शुरू

haryana Teacher Eligibility Test may will be february 2015

बोर्ड में बृहस्पतिवार को हुई मीटिंग में यह मुद्दा भी उठाया गया था कि नई सरकार से भी इस परीक्षा की अनुमति ली जानी चाहिए।

वर्ष 2013 में बोर्ड ने पात्रता परीक्षा आयोजित नहीं की। वर्ष ने 2008 में एसटेट की जगह एचटेट शुरू किया था। इसके बाद वर्ष 2009 में दो दफा परीक्षा ली थी। 2010 में परीक्षा नहीं हुई थी। वर्ष 2012 की परीक्षा 2013 में आयोजित की गई थी। वर्ष 2013 में बोर्ड ने परीक्षा नहीं ली।
 
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि पात्रता परीक्षा फरवरी में आयोजित की जाएगी। फाइनल तिथि अभी तक निर्धारित नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed