फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Teacher Eligibility Test(HTET) Will be Online

सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं तो पढ़ें ये गुडन्यूज

Mon, 09 Feb 2015 04:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी Updated Mon, 09 Feb 2015 04:54 PM IST
विज्ञापन
Haryana Teacher Eligibility Test(HTET) Will be Online

इस साल होने वाली एचटेट (हरियाणा टीचर एलजिबिलिटी टेस्ट) परीक्षा ऑनलाइन होगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ऑनलाइन के साथ-साथ परीक्षार्थियों को ऑफ लाइन की सुविधा भी देगा। ऑनलाइन परीक्षा देने वालों को शिक्षा बोर्ड खास रियायत देगा।

विज्ञापन


इस प्रक्रिया के तहत परीक्षार्थी को मनचाहा सेंटर मिल सकता है। अब तक कैट-जेईई (मेन) जैसी परीक्षा ऑनलाइन होती हैं, लेकिन हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया, जहां अध्यापक पात्रता परीक्षा ऑनलाइन होगी। शिक्षा बोर्ड ने इस साल प्रस्तावित एचटेट की परीक्षा ऑनलाइन कराने की तैयारी आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बोर्ड ने तय किया है कि जो परीक्षार्थी ऑनलाइन परीक्षा का ऑप्शन लेगा, उसे शिक्षा बोर्ड अपनी पसंद का परीक्षा केंद्र चुनने की छूट देगा। इसमें छोटी-सी शर्त भी है कि यह छूट परीक्षा केंद्र की उपलब्धता के आधार पर ही मिल पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ई-मेल पर मिलेगी आंसर शीट

Haryana Teacher Eligibility Test(HTET) Will be Online

ऑनलाइन परीक्षा का ऑप्शन चुनने वालों को एक सुविधा और मिलेगी। परीक्षा के बाद परीक्षार्थी को उसकी आंसर शीट भी मिलेगी। आंसर शीट शिक्षा बोर्ड इम्तिहान के बाद परीक्षार्थी को ई-मेल पर उपलब्ध कराएगा।

दो लेवल के परीक्षार्थियों के लिए
एचटेट परीक्षा के दो लेवल की परीक्षा देने के इच्छुक परीक्षार्थी को ऑनलाइन और ऑफलाइन एग्जॉम में से से ऑप्शन चुनना होगा। ऐसा नहीं हो सकता कि एक लेवल की परीक्षा में ऑनलाइन ऑप्शन मिल जाए और दूसरे लेवल में ऑफ लाइन।

4 लाख तक पहुंच जाती है परीक्षार्थियों की संख्या
हर बार एचटेट परीक्षा में परीक्षार्थियों की तादाद चार लाख से ज्यादा पहुंच जाती है। इतने परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा वाकई चुनौतीपूर्ण है। ऐसा माना जा रहा है कि ऑनलाइन परीक्षा का ऑप्शन चुनने वालों की संख्या आधे से भी कम हो सकती है।

हां, शिक्षा बोर्ड ने इस साल होने वाले एचटेट एग्जॉम को ऑनलाइन कराने का सैद्धांतिक तौर पर फैसला ले लिया है। इसके लिए जल्द ही जरूरी इंतजाम व प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।
पंकज, सेक्रेटरी, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (भिवानी)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed