{"_id":"59cc57154fca517b1a2998a4374a4468","slug":"haryana-teacher-eligibility-test-admit-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"HTET एडमिट कार्ड 8 से कर सकेंगे डाउनलोड","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
HTET एडमिट कार्ड 8 से कर सकेंगे डाउनलोड
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
Updated Sat, 06 Feb 2016 02:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल-3 के लिए प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) 8 फरवरी से बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) अलग से डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
सभी पात्र अभ्यर्थी वेबसाइट पर अपनी पंजीकरण संख्या व जन्मतिथि के विवरण लॉगइन करके अपने प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) डाउनलोड कर सकते हैं।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड सचिव धीरेन्द्र खड़गटा ने बताया कि सभी अभ्यर्थी एडमिट कार्ड पर दर्शाए गए विवरण एवं निर्देर्शो को भली-भांति पढ़कर व समझकर उनकी पालना करना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 15 से मिलेंगे वेबसाइट पर
आरोही मॉडल स्कूलों में कक्षा नौवीं एवं 11 वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 28 फरवरी को संचालित की जाएगी। नौवीं कक्षा में प्रवेश हेतु परीक्षा सुबह 11 बजे से 1 बजे और ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश हेतु परीक्षा दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक संचालित करवाई जाएगी।
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड सचिव धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि इन परीक्षाओं के लिए संबंधित विद्यालयों द्वारा अपने परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) 15 फरवरी से बोर्ड की वेबसाइट 2से डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) अलग से डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे।