{"_id":"dc0929d130ad66f80fd164915b44ad70","slug":"haryana-open-school-students-can-fill-form-upto-23rd-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 से 23 हुई असाइनमेंट जमा करने की तारीख","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
16 से 23 हुई असाइनमेंट जमा करने की तारीख
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 13 Mar 2014 07:06 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा मुक्त विद्यालय के परीक्षार्थी अब 23 मार्च तक परीक्षा पत्र भर सकेंगे और समन्वय केंद्र पर असाइनमेंट जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन
परीक्षार्थियों को फॉर्म भरने का सुनहरा मौका मिल रहा है। इसकी तिथि पहले 16 मार्च थी। बोर्ड के आदेश के मुताबिक, इसमें मार्च/अप्रैल, 2014 में 10वीं और 12वीं के फ्रेश कैटेगरी की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्र हिस्सा ले सकेंगे।
परीक्षार्थियों के लिए अध्ययन केंद्रों पर सभी विषयों के दो-दो असाइनमेंट्स जमा कराना, वेबसाइट से परीक्षा पत्र निकलवाकर संयोजक से प्रमाणित करा जमा कराना आवश्यक है।
विज्ञापन
अन्यथा उन्हें परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। जो छात्र अबतक ये फॉर्म नहीं भर पाएं हैं उन्हें इसके लिए कुछ और समय मिल गया है।