{"_id":"d0a498d4117e01d8025179c40e4a1feb","slug":"haryana-open-school-exam-schedule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा ओपन बोर्ड के स्टूडेंट्स पढ़ें खबर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
हरियाणा ओपन बोर्ड के स्टूडेंट्स पढ़ें खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 22 Mar 2015 12:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से संचालित हरियाणा मुक्त विद्यालय की सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी स्तर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं आगामी एक अप्रैल से आरंभ हो रही हैं।
विज्ञापन
बोर्ड के सचिव ने बताया कि परीक्षा से संबंधित अनुक्रमांक बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। जिन विद्यार्थियों के दस्तावेज वांछित हैं, उनके अनुक्रमांक रोक लिए गए हैं।
विज्ञापन
वे परीक्षार्थी अपने दस्तावेज बोर्ड कार्यालय में 23 से 29 मार्च तक जमा करवाकर अपने अनुक्रमांक प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड सचिव ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों के असाइनमेंट जमा नहीं हुए हैं, उनके भी अनुक्रमांक रोक लिए गए हैं।
विज्ञापन
वे अपने असाइनमेंट अपने स्टडी सेंटर में 27 मार्च 2015 तक जमा करवा दें। स्टडी सेंटर की ओर से उनकी असाइनमेंट ऑन लाइन भरी जाएगी। ये सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परीक्षार्थी अपने अनुक्रमांक बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।