{"_id":"3351f46196e35a15e895f5a87aecb1b7","slug":"haryana-government-give-directives-for-pre-metric-scholarship","type":"story","status":"publish","title_hn":"50% अंक लाने वाले अल्पसंख्यकों को ही मिलेगी स्कॉलरशिप","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
50% अंक लाने वाले अल्पसंख्यकों को ही मिलेगी स्कॉलरशिप
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 24 May 2014 12:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सरकारी व मान्यता प्राप्त स्कूलों में पहली से 10वीं कक्षा तक पढ़ने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप दी जाएगी, जिसके लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से 31 अगस्त तक विद्यार्थियों के आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति जारी रखने के लिए विद्यार्थियों को पिछली परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। विद्यार्थी के अभिभावकों (माता-पिता की सभी संसाधनों से) की वार्षिक पारिवारिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
लगभग 30 प्रतिशत छात्रवृत्ति छात्राओं के लिए आरक्षित रहेगी। एक परिवार से दो से अधिक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: डीयू दाखिलाः एक साथ दो कोर्स नहीं
विज्ञापन
योजना के तहत समुदाय में मुस्लिम, सिख, बौद्ध, इसाई और पारसी के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। इस योजना के अंतर्गत कक्षा छह से 10वीं तक के हॉस्टल और डे स्कॉलर्स को दाखिला फीस के रूप में 500 रुपये प्रतिवर्ष दिए जाएंगे।
इसी प्रकार हॉस्टल के विद्यार्थियों के लिए ट्यूशन फीस 300 रुपये और डे स्कॉलर्स के लिए 350 रुपये प्रतिवर्ष दी जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार अरोड़ा ने बताया कि इस छात्रवृत्ति के लिए केवल हरियाणा निवासी ही पात्र होंगे।