फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana girl top in karnataka medical entrance test

कर्नाटक मेडिकल एंट्रेस की टॉपर है हरियाणा की ये लाडली

Wed, 03 Jun 2015 02:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 03 Jun 2015 02:02 PM IST
विज्ञापन
haryana girl top in karnataka medical entrance test

हरियाणा की एक छोरी ने सफलता का परचम लहराया है। इस बार रोहतक के गांव नरवाल रिठाल की बेटी प्रिया ने कर्नाटक में रोहतक का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


प्रिया जोगीराम नरवाल की पोती और आर्मी में नॉन कमीशन आफिसर यशपाल की बेटी प्रिया नरवाल ने कर्नाटक कॉमन प्रवेश परीक्षा के मेडिकल स्ट्रीम में पूरे कर्नाटक में टॉप रैंक हासिल की है।
विज्ञापन


पूरे परिवार, नानके, दादके में जश्न का माहौल है। रिजल्ट सोमवार दोपहर घोषित हुआ। विभाग की ओर से जैसे ही प्रियंका नरवाल को सूचना मिली तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। इसके बाद बधाइयों का सिलसिला चल निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइम टेबल नहीं, शेड्यूल को फिक्स किया
प्रिया टाइमटेबल बनाकर पढ़ने में विश्वास नहीं रखती, वह शेड्यूल बनाकर पढ़ने का हुनर रखती हैं। बकौल प्रिया, प्लानिंग से पढ़ाई करने पर ही सफलता हाथ लगती है। उसने कर्नाटक के एक कोचिंग इंस्टीट्यूट से कोचिंग लेने के अलावा घर पर भी पढ़ाई को पूरा वक्त दिया। वो कहती हैं कि डाक्टर बनना मेरे लिए सबसे बड़ा सपना है।  

भावुक हो गए माता-पिता

प्रिया बताती हैं कि टॉप की सूचना मिलते ही माता कविता नरवाल और पिता यशपाल नरवाल भावुक हो गए। प्रिया के दादा जोगीराम नरवाल रिठाल गांव में रहते हैं जबकि उसके नाना ओमप्रकाश डोभ गांव के रहने वाले हैं।


दोनों गांवों में जश्न का माहौल है। प्रिया के अनुसार परिवार के साथ के बिना मुकाम तक पहुंचना संभव ही नहीं था। छोटा भाई विशाल नरवाल 9वीं कक्षा में पढ़ता और बड़ी बहन को आदर्श मानता है।

एम्स पर नजर
प्रिया नरवाल दिल्ली के एम्स से डाक्टरी की पढ़ाई करना चाहती है। वो कहती है कि मैं चाहती हूं कि मेडिकल इतिहास के सबसे पुराने और शानदार मेडिकल कालेज से पढ़ाई करके डाक्टर बनूं। विद्यार्थियों को टिप्स के नाम पर प्रिया महज इतना कहना चाहती हैं कि सिर्फ अपने लक्ष्य पर फोकस रखो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed