{"_id":"bee37c77095e8501f772403bf14aefaf","slug":"haryana-daughter-24th-rank-in-all-india-net-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्हारी बेटी का कमाल, ऑल इंडिया नेट परीक्षा में पाई 24वीं रैंक","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
म्हारी बेटी का कमाल, ऑल इंडिया नेट परीक्षा में पाई 24वीं रैंक
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Sun, 28 Jun 2015 09:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यशप्रीत कौर ने सीएसआईआर (नेट) में ऑल इंडिया में 24वां रैंक हासिल कर सिरसा जिले का नाम रोशन किया है। उसकी इस उपलब्धि पर ग्रामवासी भी नाज कर रहे हैं। यशप्रीत ने इसका श्रेय अपने दादा सरदार दल सिंह गांव टीटूखेड़ा व अपने माता-पिता सहित पूरे परिवार को दिया।
विज्ञापन
यशप्रीत ने बताया कि उसने दसवीं की परीक्षा में 93.6 प्रतिशत, बारहवी कक्षा में 84 प्रतिशत, बीएससी मेडिकल में 81 प्रतिशत हासिल कर गवर्नमेंट नेशनल कॉलेज में तीनों साल टॉप किया।
विज्ञापन
इसके अलावा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमएसी केमिस्ट्री में 76 प्रतिशत अंक हासिल कर हरियाणा के 100 विज्ञान टॉपर बच्चों में प्रवेश कर हरियाणा सरकार से एक लाख 40 हजार रुपये की छात्रवृत्ति भी हासिल की है।
विज्ञापन
यशप्रीत ने यह भी बताया कि वह निकट भविष्य में रिसर्च में जाकर अपने परिवारजनों और जिले का नाम रोशन करने की इच्छुक है, इसी को टारगेट मानकर यशप्रीत ने विश्वास बनाया है कि वह इसी प्रकार शिक्षा में अग्रणी रहकर अपनी इच्छा को पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेगी।