{"_id":"407100c79e8c42b573f466e55f745529","slug":"haryana-civil-service-main-exam-cancelled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षा रद्द","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
हरियाणाः लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षा रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 27 May 2015 11:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से ली जाने वाली एचसीएस की मुख्य परीक्षा रद्द कर दी है। परीक्षा पांच जून को होने वाली थी।
विज्ञापन
आयोग जल्द ही परीक्षा की नई तिथि घोषित करेगा, लेकिन खट्टर सरकार आने के बाद जिस तरह पूर्व सरकार के काल में हुई भर्तियों पर सवाल उठ रहे हैं, उससे यह परीक्षा भी खटाई में पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
इसकी प्रारंभिक परीक्षा हुड्डा सरकार के कार्यकाल के दौरान हुई थी और यह मामला हाईकोर्ट में लंबित है। इससे पहले सरकार संपदा अधिकारी की नियुक्तियों में गड़बड़ी की जांच का आदेश जारी कर चुकी है।
विज्ञापन
खट्टर सरकार ने बीते दिनों राज्य कर्मचारी चयन आयोग के तहत की जाने वाली हजारों पदों पर भर्तियों को रद्द करने के आदेश जारी किए थे। इन सभी भर्तियों की प्रक्रिया भी हुड्डा सरकार के समय में ही शुरू हुई थी।
अब सरकार एचसीएस भर्ती की प्रक्रिया में भी गड़बड़ी को लेकर आशंकित है और उसने 5 जून से होने वाली मुख्य परीक्षा रोक दी है।
जानकारी के अनुसार, एचसीएस परीक्षा को लेकर हाल ही में राज्य लोक सेवा आयोग के चेयरमैन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी।
माना जा रहा है कि परीक्षा स्थगित किए जाने का फैसला उसी बैठक में हो गया था, जिसकी घोषणा मंगलवार को की गई है।