फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Haryana Board starts now

जल्दी शुरू होंगी हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं

Thu, 06 Mar 2014 10:23 PM IST
Updated Thu, 06 Mar 2014 10:23 PM IST
विज्ञापन
Haryana Board starts now

आज से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की (नियमित/री-अपीयर) परीक्षा शुरू हो रही है। इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने पूरी तैयारी कर ली है। दसवीं में 16 हजार 438 और 12वीं की 12 हजार 232 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।

विज्ञापन


दोनों ही परीक्षा के लिए जिले में 62 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें ग्रामीण इलाके के छह परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।

बोर्ड की ओर से शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। स्कूलों में उत्तरपुस्तिका पहुंचा दी गई है। प्रश्न पत्र का बस्ता शिक्षा विभाग द्वारा को शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से बांटने का इंतजाम किया गया है। बोर्ड ने परीक्षा को नकलहीन बनाने के लिए उड़नदस्तों का भी इंतजाम किया है।
विज्ञापन

कहां से निकाले एडमिट कार्ड?

Haryana Board starts now

अगर किसी छात्र को एडमिट कार्ड नहीं मिला है तो हरियाणा बोर्ड की वेबसाइट से एडमिट कार्ड निकाल सकते हैं। बोर्ड ने परीक्षार्थियों के फोटो व हस्ताक्षर उन्हें जारी किए जाने वाले प्रवेश-पत्रों पर स्कैनिंग प्रणाली से मुद्रित करवाए गए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी वंदना गुप्ता ने बातया कि परीक्षा को  नकलहीन रखने की पूरी तैयारी हो गई है। परीक्षा ड्यूटी में कोताही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। छह घोषित संवेदनशील पर अधिक नजर रखी जाएगी।

यहीं नहीं नकल रोकने के लिए विशेष तैयारियां की गईं हैं। बोर्ड का मानना है कि परीक्षा जल्दी शुरू कराने से कोई खास परेशानी नहीं होगी। क्योंकि बोर्ड को पहले से ही चुनावों का अनुमान था।

भूल से न ले जाएं नकल, क्योंकि...

Haryana Board starts now

बोर्ड ने परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए जिलेवार स्पेशल टास्क फोर्स, एसटीएफ का गठन करने का निर्णय लिया है। तीन सदस्य एसटीएफ का नेतृत्व कैप्टन रैंक के पूर्व अधिकारी करेंगे। इसमें एक लेक्चरर व एक बोर्ड कर्मचारी भी शामिल होंगे, जो पूरे जिले के परीक्षा केंद्रों पर छापामार अभियान चलाएंगे।

इसके अलावा उपायुक्तए एसडीएमए जिला शिक्षा अधिकारियों के नेतृत्व में भी चार टीमें फ्लांइग करती रहेगी। अनुचित साधन रोकने के लिए बोर्ड ने जिला प्रशासन को परीक्षाओं के दौरान केंद्रों के 200 मीटर की दायरे में धारा-144 लगाने को कहा है और इसकी अनदेखी किए जाने पर धारा-188 के तहत कार्रवाई का फैसला लिया गया है।

परीक्षा केंद्रों के नजदीक फोटोस्टेट की दुकानों पर भी नजर रखी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी। परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त किए जाने वाले अमले की नियुक्तियाँ भी रैंडम तरीके से की गई है।

विज्ञापन

इन पांच जिलों की निगरानी कहां से होगी?

Haryana Board starts now

परीक्षाओं के दौरान केन्द्रों की मॉनिटरिंग करने के लिए बोर्ड ने प्रदेश में 05 कंट्रोल रोहतक, गुड़गांव, फतेहाबाद, कुरूक्षेन्न और भिवानी में रूम बनाए हैं।

गुड़गांव कंट्रोल रूम से रेवाड़ी, मेवात, पलवल, फरीदाबाद और गुड़गांव के परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग होगी। कंट्रोल रूम पर नियुक्त बोर्ड अधिकारी प्रतिदिन परीक्षा समाप्ति के बाद अपने अधीन जिलों की रिपोर्ट बोर्ड मुख्यालय पर भेजेगें और किसी तरह की गड़बड़ी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त किए जाने वाले अमले की नियुक्तियाँ भी रैंडम तरीके से की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed