फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana board school education exam datesheet

हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं 3 मार्च से, शेड्यूल देखें

Sat, 23 Jan 2016 06:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Jan 2016 06:10 PM IST
विज्ञापन
haryana board school education exam datesheet

पहली बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की देखरेख में हो रही नौंवी और 11 वीं की परीक्षा तीन मार्च से आरंभ होंगी। प्रश्र पत्र शिक्षा बोर्ड भेजेगा और परीक्षा का संचालन स्कूल अपने स्तर पर करेंगे। नौंवी कक्षा की परीक्षा 12 मार्च और 11 वीं की 26 मार्च को खत्म होगी।

विज्ञापन


दोनों कक्षाओं की परीक्षा ढाई घंटे की होंगी। सुबह आठ बजे आरंभ होगी और साढ़े 10 खत्म होगी। कैलकुलेटर व मोबाइल फोन पर पाबंदी होगी। इन दोनों कक्षाओं के प्राइवेट व सरकारी स्कूलों के 5.81 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इमसें 3.60 लाख नौंवी और 2.21 लाख 11वीं कक्षा के विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन


नौंवी कक्षा की डेटशीट

तीन मार्च को हिंदी, पांच मार्च को अंग्रेजी, आठ तारीख को गणित, नौ को सामाजिक विज्ञान, दस तारीख को विज्ञान, 11 मार्च को संस्कृत/उर्दू/पंजाबी/ड्राइंग, कृषि/कंप्यूटर साइंस/होम साइंस/संगीत (हिंदुस्तानी)/फिजीकल/हेल्थ एजुकेशन/एनिमल हसबैंडरी/डांस/रिटेट सिक्योरिटी/ऑटो मोबाइल्स/आईटीईएस/ पेशेंट केयर/असिस्टेंट/ ब्यूटी एंड वॉलनैस, फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, एग्रीकल्चर पैडी/फार्मिंग टूरिज्म/हॉस्पिलिटी/मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एंड एनिमेशन। 12 मार्च को आईटीएस (केवल मॉडल संस्कृति स्कूल, सेक्टर 28, फरीदाबाद के लिए) का पेपर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 वीं की डेटशीट
तीन मार्च को अंग्रेजी कोर व इलेक्टिव (तीनों संकाय), पांच मार्च को होम साइंस/एंटर प्रिन्योरशिप, आठ मार्च को पंजाबी/संस्कृत/उर्दू (सभी संकाय), नौ मार्च को हिंदी कोर व इलेक्टिव, दस तारीख को मिलिट्री साइंस/एग्रीकल्चर/डांस (ऑल ऑप्शन), 11 मार्च को फिजिक्स/इकनॉमिक्स, 12 मार्च को पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, 14 को ज्योग्राफी, 15 मार्च को गणित (सभी संकाय), 16 तारीख को फाइन आर्ट (ऑल ऑप्शन)/ बॉयोटेक्नोलॉजी, 17 को राजनीति शास्त्र/ अकाउंटेंसी, 17 मार्च को सोशलॉजी, 19 तारीख को इतिहास/कैमेस्ट्री, 21 को म्यूजिक हिंदुस्तानी/कंप्यूटर साइंस, 22 मार्च को रिटेल/सिक्योरिटी/ऑटो मोबाइल/आईटीईएस/ऑफिस सेक्रेटरीशिप एंड स्टेनोग्राफी (हिंदी व अंग्रेजी), पेशेंट केयर असिस्टेंट/ब्यूटी एंड वॉलनैस/फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, 25 मार्च को फिजिक्ल एजुकेशन/बॉयोलाजी/बिजनेस स्टडीज और 26 मार्च को साइकोलॉजी/फिलॉस्फी की परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed