फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Board of School Education Refuse to Allot Board Exam Roll Number

बोर्ड एग्जाम देने जा रहे स्टूडेंट्स पढ़ें बुरी खबर

Tue, 17 Feb 2015 01:36 PM IST
धर्मेंद्र यादव/अमर उजाला, भिवानी
धर्मेंद्र यादव/अमर उजाला, भिवानी Updated Tue, 17 Feb 2015 01:36 PM IST
विज्ञापन
Haryana Board of School Education Refuse to Allot Board Exam Roll Number

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने नाफरमानी दिखाने वाले प्रदेश के 46 स्कूलों के रोल नंबर रोकने का निर्णय लिया है। इन स्कूलों में प्राइवेट के अलावा सरकारी स्कूल भी शामिल हैं। बोर्ड के इस कड़े फैसले के बाद स्कूलों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


स्टाफ स्टेटमेंट न भेजने वाले स्कूलों को ‘सबक’ सिखाने के लिए शिक्षा बोर्ड ने यह कदम उठाया है। सूत्र बताते हैं कि शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों से पिछले साल दिसंबर महीने तक अपनी स्टाफ स्टेटमेंट भेजने को कहा था।
विज्ञापन


डेडलाइन बीत जाने के बाद बोर्ड की ओर से टेलीफोनिक्ली भी स्मरण कराया गया। इसके बावजूद 46 स्कूलों ने अपनी स्टाफ स्टेटमेंट नहीं भेजी। अंतत: बोर्ड ने इन स्कूलों के रोल नंबर रोकने का निर्णय ले लिया। सूत्र बतातें हैं कि इनमें ज्यादातर प्राइवेट स्कूल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों ने नहीं भेजी स्टाफ स्टेटमेंट

Haryana Board of School Education Refuse to Allot Board Exam Roll Number

इस कड़े निर्णय के बाद स्कूलों में खलबली मच गई। यह लापरवाही स्कूलों पर भारी भी पड़ सकती है, क्योंकि परीक्षाओं के केवल दो सप्ताह का समय बचा है। मोटे अनुमान के मुताबिक 18-20 हजार बच्चों से जुड़ा यह मसला है।

बच्चों के भविष्य के मद्देनजर बेशक, कोई न कोई रास्ता निकल आए, लेकिन इतना तय है कि जब कोई रास्ता नहीं निकल पाएगा, तब तक स्कूल, बच्चे और अभिभावकों की स्थिति हौंच-पोच जरूर रहेगी।

इसलिए जरूरी है स्टाफ स्टेटमेंट

परीक्षाओं के कुशल संचालन के लिए स्टाफ स्टेटमेंट महत्वपूर्ण कागजात है। स्टाफ स्टेटमेंट की जानकारी के आधार पर ही शिक्षा बोर्ड अपनी रणनीति बनाता है।

स्टाफ स्टेटमेंट में हर स्कूल को यह बताना होता है कि स्कूल में टीचर कितने हैं। इनमें महिला शिक्षक कितने हैं और पुरुष कितने। अध्यापकों को अनुभव कितना है।

बोर्ड प्रशासन ने 46 स्कूलों के रोल नंबर फिलहाल रोक दिए हैं। इन स्कूलों से स्टाफ स्टेटमेंट मांगी गई थी, लेकिन इन्होंने अभी तक बोर्ड को यह रिपोर्ट मुहैया नहीं कराई। इसलिए, यह निर्णय लेना पड़ा।
पंकज, सेक्रेटरी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (भिवानी)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed