{"_id":"483de5489663b64fd8f309e24592aac4","slug":"haryana-board-12th-class-re-appear-exam-in-june-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं का री-अपीयर एग्जाम देने वाले खबर पढ़ें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
12वीं का री-अपीयर एग्जाम देने वाले खबर पढ़ें
धर्मेंद्र यादव/अमर उजाला, भिवानी
Updated Wed, 20 May 2015 11:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारहवीं के उन लगभग 58 हजार परीक्षार्थियों के लिए सुकून भरी खबर है, जिनका एक विषय में रि-अपीयर है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने अगले महीने इन परीक्षार्थियों की पूरक परीक्षा (रि-अपीयर एग्जॉम) लेने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
बोर्ड के इस प्रस्ताव पर राज्य सरकार की मुहर लगनी बाकी है। अब तक सभी तरह की पूरक परीक्षाएं अमूमन सितंबर महीने में होती रही हैं। रिजल्ट आते-आते नंवबर-दिसंबर महीना आ जाता है।
विज्ञापन
इस वजह से खासकर बारहवीं के बच्चों को अगली कक्षा या कोर्सेज को लेकर काफी मानसिक परेशानी झेलनी पड़ती है। एग्जॉम और रिजल्ट को लेकर बच्चे नंवबर-दिसंबर तक उहापोह की स्थिति में रहते हैं।
विज्ञापन
बोर्ड सूत्र बताते हैं कि बच्चों को परेशानी से निजात दिलाने के लिए बोर्ड ने इस बार पूरक परीक्षा जून महीने में कराने के लिए कमर कस ली है।
यह सुविधा बोर्ड केवल उन परीक्षार्थियों को देगा, जिनके एक विषय में रि-अपीयर (पीएआर) आई है। एक महीने भीतर यानी जुलाई माह में ही पूरक परीक्षा का रिजल्ट निकालने की भी बोर्ड की योजना है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बोर्ड ने अपनी सारी तैयारी कर ली है। प्रस्ताव बनाकर अनुमोदन के लिए राज्य सरकार के पास भेज दिया है।
बाकी पूरक परीक्षाएं सितंबर में ही
दसवीं के अलावा अन्य सभी तरह की पूरक परीक्षाएं सितंबर महीने में ही होंगी। दसवीं की पूरक परीक्षाएं सितंबर महीने में कराने के पीछे तर्क यह है कि दसवीं के बच्चे अगली कक्षा में बोर्ड के पास ही रहते हैं, इसलिए इस सुविधा की जरूरत नहीं है।