{"_id":"109035acca0156e84646ab74b9f8df79","slug":"haryana-board-12th-class-cancelled-exam-new-date-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"12वीं की रद्द परीक्षा की नई तारीख तय, यहां देखें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
12वीं की रद्द परीक्षा की नई तारीख तय, यहां देखें
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
Updated Wed, 25 Mar 2015 02:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी व आंतरिक हस्तक्षेप के चलते रद की गई सीनियर सेकेंडरी प्रथम सेमेस्टर (रि-अपीयर) एवं द्वितीय सेमेस्टर (नियमिति / रि-अपीयर) परीक्षा की तारीख तय कर दी गई है। पुर्नपरीक्षा अब 30 मार्च को होगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड प्रशासन ने रद्द किए गए परीक्षा केन्द्रों की पुन: परीक्षाएं 30 मार्च को दोपहर 2:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक आयोजित करवाई जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 30 मार्च को जिला मेवात में सीनियर सेकेंडरी प्रथम सेमेस्टर (रि-अपीयर) की परीक्षा अंग्रेजी विषय रावमावि पुनहाना-3 के स्थान पर पुन: परीक्षा हिन्दू वमावि नूंह-4 (बी-1) में तथा जिला पलवल के यादव एकेडमी पब्लिक स्कूल, हथीन-8 के स्थान पर पुन: परीक्षा रावमा विद्यालय पलवल-13 (बी-2) में तथा जिला भिवानी में फाइन आर्ट विषय की परीक्षा रावमा विद्यालय, बहल-3 के स्थान पर पुन: परीक्षा राकवमावि भिवानी-7 (बी-1) में तथा जिला रोहतक में भूगोल विषय की परीक्षा राकवमा विद्यालय, किलोई-2 के स्थान पर पुन: परीक्षा जाट एचएमएएस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रोहतक-9 (बी-1) में कराई जाएगी।
विज्ञापन