{"_id":"7e3c377cf0c88fb59728a35b3b742c3f","slug":"harvansh-singh-dental-college-bds-course-admission-schedule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीएस कोर्स में दाखिले का शेड्यूल जारी, पढ़ें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बीडीएस कोर्स में दाखिले का शेड्यूल जारी, पढ़ें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 24 Jun 2015 09:32 AM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी इस बार डॉ. हरवंश सिंह जज डेंटल कॉलेज के बीडीएस कोर्स में एडमिशन के लिए अलग से एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन करेगी। यह एंट्रेंस 20 जुलाई को होगा।
विज्ञापन
एआईपीएमटी का टेस्ट दोबारा होने से पीयू ने यह फैसला लिया है। एआईपीएमटी का टेस्ट सीबीएसई 25 जुलाई को कंडक्ट करेगी।
पीयू के प्रवक्ता ने बताया कि इस कोर्स के लिए आवेदन फॉर्म 29 जून से पीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
उन्होंने बताया कि आवेदन फॉर्म ऑनलाइन ही जमा कराए जा सकेंगे। 2006 में शुरू हुए पीयू डेंटल कॉलेज में रोजाना 450 रोगियों की ओपीडी रहती है।