{"_id":"d2614a88184734b2afe24a0391afe740","slug":"half-yearly-exam-start-in-schools-from-monday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले रहेंगे स्कूल, फर्जी है फेसबुक की सूचना","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
खुले रहेंगे स्कूल, फर्जी है फेसबुक की सूचना
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 15 Dec 2014 11:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में सोमवार से छमाही परीक्षाएं शुरू होंगी। फेसबुक और दूसरे सोशल नेटवर्किंग माध्यमों पर परिषदीय स्कूलों में 41 दिनों की छुट्टी संबंधी सूचना फर्जी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण मणि त्रिपाठी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
उनके अनुसार शासन से ऐसा कोई आदेश नहीं आया है। इसलिए सभी स्कूलों में सोमवार से छमाही परीक्षाएं आयोजित की जाएं। ऐसा न होने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों की छमाही परीक्षाएं सोमवार से शुरू होनी हैं। इसी बीच किसी ने फेसबुक पर 12 दिसंबर से 22 जनवरी तक छुुट्टियां होने संबंधी खबर की फर्जी पोस्ट डाल दी। खबर पड़ते ही राजधानी समेत पूरे प्रदेश में शिक्षकों के बीच खलबली मच गई।
विज्ञापन
राजधानी में सोमवार से छमाही की परीक्षाएं होनी हैं। शिक्षकों ने आपस में छुट्टी संबंधी सूचना की पुष्टि के लिए फोन घुमाने शुरू किए लेकिन कहीं से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। बाद में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पुष्टि की कि किसी प्रकार की छुट्टी घोषित नही की गई है। सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।