फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gyan diksha program for iit students

आईईटी छात्र 'ज्ञान दीक्षा' में लेंगे आध्यात्मिक शिक्षा

Wed, 11 Sep 2013 01:35 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 11 Sep 2013 01:35 PM IST
विज्ञापन
gyan diksha program for iit students

इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के स्टूडेंट्स अब आध्यात्म का पाठ भी पढ़ेंगे।

विज्ञापन


उन्हें ये पाठ अखिल विश्व गायत्री परिवार पढ़ाएगा। इसके जरिए स्टूडेंट्स के व्यक्तित्व का विकास किया जाएगा। साथ ही उन्हें तनावमुक्त जीवन जीने के गुर सिखाए जाएंगे। इसके लिए कॉलेज में 14 सितंबर को ‘ज्ञान दीक्षा’ कार्यक्रम होगा जिसमें स्टूडेंट्स पौधरोपण भी करेंगे।


कॉलेज के डीन (स्टूडेंट वेलफेयर) प्रो. अमरीक सिंह ने बताया कि नए एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स अक्सर तनाव में रहते हैं। सभी अलग-अलग बैकग्राउंड के होते हैं और यहां आकर उन्हें एक अलग माहौल मिलता है।

विज्ञापन


इसके अलावा उन पर पढ़ाई का भी प्रेशर होता है। वे तनाव की वजह से अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते। ध्यान से तनाव दूर करना आसान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. अमरीक के अनुसार प्रोफेशनल कोर्सेज में स्टूडेंट्स को पढ़ाई से कम वक्त मिलता है और पढ़ाई पूरी होने के बाद वे जॉब करने लगते हैं। ऐसे में वे बहुत-सी सामाजिक बातों को जान नहीं पाते। अध्यात्म ऐसे स्टूडेंट्स को सामाजिकता से परिचित कराएगा।


सकारात्मक सोच का होगा विकास

‘ज्ञान दीक्षा’ कार्यक्रम के संयोजक गायत्री परिवार के अतुल सिंह ने बताया कि इसमें शांतिकुंज हरिद्वार से पीके दुबे सहित परिवार के अन्य सदस्य आएंगे। ये सभी लोग छात्रों को लाइफ मैनेजमेंट का पाठ पढ़ाएंगे।



इसमें टेंशन मैनेजमेंट, हेल्थ मैनेजमेंट आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को अध्यात्म की तीन मुख्य चीजों उपासना, साधना और आराधना का मतलब समझाया जाएगा।


वर्षों तक जाना जाएगा छात्रों का नाम

14 सितंबर को होने वाले इस कार्यक्रम में कॉलेज परिसर में पौधरोपण भी किया जाएगा। इस दिन यहां जितने भी पौधे लगाए जाएंगे, उस पर किसी-न-किसी छात्र का नाम लिखा जाएगा।

कॉलेज परिसर में कुल 300 पौधे लगाए जाने हैं और हर पौधे पर दो छात्रों की नेमप्लेट दिखेगी। जब तक वह पौधा रहेगा तब तक छात्र का नाम भी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed