{"_id":"489ee8ddc886b9d03309750f806f85e3","slug":"gurukul-vidyapeeth-award-ceremony-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुकुल विद्यापीठ के 100 प्रिंसिपल सम्मानित ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
गुरुकुल विद्यापीठ के 100 प्रिंसिपल सम्मानित
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 31 Dec 2013 12:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुकुल विद्यापीठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी बनूड़ और काउंसिल फॉर एजूकेशन स्टैंडर्ड की ओर से सोमवार को प्रिंसिपल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
सेक्टर-37 स्थित लॉ भवन में आयोजित सम्मान समारोह में पंजाब के शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका मुख्य अतिथि थे। इस मौके पर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ के 100 से अधिक प्रिंसिपल को सम्मानित किया गया।
सरदार सिकंदर सिंह ने कहा कि गुरुकुल संस्थान ने अपने नाम की तरह ही शिक्षकों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया है।
गरीब और मेधावी विद्यार्थियों के लिए गुरुकुल की ओर से स्कॉलरशिप शुरू करना काबिले तारीफ है। गुरुकुल विद्यापीठ के चेयरमैन डॉ. मनमोहन सिंह गर्ग ने कहा कि संस्थान हमेशा ही शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले शिक्षकों का सम्मान करता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम का जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम में पंजाब स्कूल एजूकेशन बोर्ड चेयरपर्सन तेजेंद्र कौर धालीवाल, डीपीआई स्कूल पंजाब कमल कुमार और एआईसीटीई रीजनल ऑफिसर मनजीत गुलाटी सहित शिक्षा जगत की कई हस्तियां उपस्थित थी।
गुरुकुल देगा 7 करोड़ की स्कॉलरशिप
गुरुकुल विद्यापीठ नए साल 2014 में विद्यार्थियों के लिए खास स्कॉलरशिप और टैलेंट हंट प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। चेयरमैन डा.मनमोहन गर्ग ने बताया कि संकल्प-2014 स्कॉलरशिप होनहार और जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए होगी।
उन्होंने बताया कि टैलेंट हंट प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की जाएगी। इसके तहत 7 करोड़ की स्कॉलरशिप साल भर में दी जाएगी। यह स्कॉलरशिप 12वीं नॉन मेडिकल संकाय के विद्यार्थियों के लिए होगी।