फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurukul Vidyapeeth_Airo Sphere_Tie Up_Aironautical Trainning

गुरुकुल विद्यापीठ और ऐरो स्फेयर के बीच टाई अप

Wed, 20 Nov 2013 10:33 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 20 Nov 2013 10:33 AM IST
विज्ञापन
Gurukul Vidyapeeth_Airo Sphere_Tie Up_Aironautical Trainning
गुरुकुल विद्यापीठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में एरोनॉटिक विभाग के होनहारों को अब डिग्री के साथ ही फील्ड ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


गुरुकुल विद्यापीठ ने एरोनॉटिक विद्यार्थियों को प्रेक्टिकल ट्रेनिंग के लिए पंचकूला स्थित ऐरो स्फेयर कंपनी के साथ समझौता (एमओयू) किया है।

सेक्टर-35 में प्रेस वार्ता में गुरुकुल विद्यापीठ के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. एससी जैन ने बताया कि इंस्टीट्यूट ने प्राइवेट संस्थानों में सबसे पहले चार साल पहले एरोनॉटिकल संकाय शुरू किया था।

जैन ने बताया कि एरोनॉटिक जैसे संकाय में विद्यार्थियों को थ्योरी के साथ प्रेक्टिकल ट्रेनिंग की जरूरत है। इस पर प्रेक्टिकल ट्रेनिंग देने वाली कंपनी ऐरो स्फेयर कंपनी से टाई अप किया है।
विज्ञापन


इसके तहत विद्यार्थियों को 200 घंटे की ट्रेनिंग और एक प्रोजेक्ट तैयार करना होगा। उन्होंने बताया कि कंपनी 100 विद्यार्थियों को डेढ़ साल की ट्रेनिंग देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 9 महीने की ट्रेनिंग और 6 महीने प्रोजेक्ट तैयार करना होगा। कंपनी प्रत्येक विद्यार्थी से ट्रेनिंग के लिए 10 हजार रुपये लेगी।

ऐरो स्फेयर से जुड़े डीआरडीओ के पूर्व अधिकारी डॉ. आरसी शर्मा ने बताया कि पेक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलनॉजी(पेक) और देहरादून स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड इंजीनियरिंग स्टडडीज के करीब 150 विद्यार्थियों को भी एरो स्फेयर ट्रेनिंग दे चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed