फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gurukul kangni university will be under center.

गुरुकुल कांगड़ी विवि होगा केंद्र के हवाले, बीओएम ने दी मंजूरी

Thu, 25 Jun 2015 06:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 25 Jun 2015 06:58 AM IST
विज्ञापन
gurukul kangni university will be under center.

डीम्ड विश्वविद्यालय गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार अब केंद्र सरकार के हवाले होने जा रहा है। विवि के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट (बीओएम) ने केंद्र सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से भेजे गए संविधान संशोधन के मसौदे को मंजूरी दे दी है। लिखित संशोधन प्रस्ताव पर सभी सदस्यों के हस्ताक्षर होने हैं।

विज्ञापन


इसे मंजूरी मिलने के बाद गुरुकुल में आर्य प्रतिनिधि सभाओं का हस्तक्षेप नगण्य हो जाएगा और केंद्र के पास कुलपति से लेकर कुलाधिपति तक की नियुक्ति का अधिकार होगा।
विज्ञापन


गुरुकुल कांगड़ी विवि को मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन आने वाला विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) शत प्रतिशत अनुदान देता है। जबकि यहां का प्रबंधन हरियाणा, पंजाब और दिल्ली की आर्य प्रतिनिधि सभाओं के पास है। यूजीसी की ओर से डीम्ड विश्वविद्यालयों को संविधान संशोधन का एक प्रस्ताव भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

संविधान संशोधन को भेजा जाएगा मानव संसाधन विकास मंत्रालय

gurukul kangni university will be under center.

निर्धारित प्रारूप पर विश्वविद्यालयों के बीओएम को इस पर सहमति अथवा सहमति देनी थी। इसी प्रस्ताव को लेकर बुधवार की बीओएम के अध्यक्ष कुलपति डा. सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 11 में से चार सदस्य अनुपस्थित रहे।

शिक्षक-कर्मचारियों के प्रतिनिधि के तौर पर रहे विशेष आमंत्रित सदस्य एवं मानविकी संकाय के डीन प्रो. श्रवण कुमार शर्मा ने बताया कि सभी सात सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर दिया है। अब प्रस्ताव को मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेजा जाएगा।

दूसरी ओर देरशाम कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार ने बताया कि बीओएम की बैठक की कार्रवाई को लिखित रूप दिया जा रहा है। इसके बाद इस पर सदस्यों के हस्ताक्षर कराए जाने हैं। उन्होंने कहा कि अभी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed