{"_id":"36bde75987cb2495205d42f85dae69ac","slug":"gul-panag-aap-chandigarh-punjab-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू की होनहार रहीं हैं 'आप' की गुल पनाग","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू की होनहार रहीं हैं 'आप' की गुल पनाग
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 14 Mar 2014 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) से मास्टर डिग्री पाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग अब राजनीति में भी अपना दमखम दिखाएगी।
लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ से आप पार्टी की उम्मीदवार घोषित की गई गुलपनाग ने अभिनय के क्षेत्र में बरसों पहले कदम रखा। बॉलीवुड में ऐसी व्यस्तता बढ़ी की मास्टर डिग्री बीच में ही छूट गई। कई सालों के बाद फिर से गुल पनाग को मास्टर डिग्री पूरी करने की तमन्ना जागी।
उन्होंने पीयू ने स्पेशल चांस देने की मांग की, मामला सिंडीकेट में भी पहुंचा। लेकिन पीयू प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। लेकिन कुछ समय बाद दी पीयू ने सभी पुराने विद्यार्थियों को गोल्डन चांस के तहत डिग्री पूरी करने का मौका दिया।
गुल पनाग ने पहले सालाना सिस्टम के तहत एमए पॉलिटिकल साइंस में प्रथम वर्ष की परीक्षा पास की थी। लेकिन, नियम बदले और 2013 में सेमेस्टर सिस्टम के तहत गुरदीप कौर पनाग ने परीक्षा देने के लिए आवेदन कर दिया।
विज्ञापन
सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कालेज में गुल पनाग का एग्जाम सेंटर बना। बेहद साधारण छात्रा की तरह गुल पनाग परीक्षा देने के लिए एमसीएम कालेज पहुंची। एक दो पेपर में तो पनाग को कोई पहचान नहीं पाया। लेकिन बेहद खूबसूरत अदाकारा खुद को छात्राओं की नजरों से नहीं बचा सकी। आखिर परीक्षा केंद्र में कुछ छात्राओं ने उन्हें पहचान ही लिया।
इसके बाद तो हर परीक्षा में गुल पनाग की एक झलक पाने के लिए लड़कियां उनके परीक्षा केंद्र के पास पहुंच जाती। गुल पनाग ने अनुशासित स्टूडेंट की तरह परीक्षा दी और प्रथम श्रेणी से एमए की डिग्री भी पास कर ली।
चुनावी मैदान में उतरी गुलपनाग अब शहर के कालेज और यूनिवर्सिटी युवाओं के बीच वोट मांगने के लिए पहुंचेगी। उम्मीद है पीयू की होनहार छात्रा बॉलीवुड के बाद अब राजनीति में भी कुछ करिश्मा कर दिखाए।