{"_id":"a0837d732c82cb6707ba4738e92ab599","slug":"guidelines-for-upmt-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPMT: प्रमाणित एडमिट कार्ड के बिना नो इंट्री","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
UPMT: प्रमाणित एडमिट कार्ड के बिना नो इंट्री
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 15 May 2015 03:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मबीबीएस और बीडीएस की स्टेट कोटे की सीटों पर दाखिले के लिए 17 मई को होने जा रही उत्तराखंड प्री मेडिकल प्री डेंटल प्रवेश परीक्षा (यूपीएमटी) में कड़ी व्यवस्थाएं होंगी।
विज्ञापन
परीक्षा आयोजक एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने इस संबंध में सभी परीक्षा केंद्रों के समन्वयकों और पर्यवेक्षकों की अहम बैठक बुलाई और परीक्षा से संबंधित जरूरी जानकारियां दी।
विज्ञापन
गुरुवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में हुई बैठक में विवि के कुलपति डा. यूएस रावत और कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने कहा कि किसी भी अभ्यर्थी को बिना प्रमाणित एडमिट कार्ड के इंट्री नही दी जाएगी। विवि ने प्रवेश पत्र पर नीचे के हिस्से में एक डिक्लरेशन दिया है।
विज्ञापन
इसमें छात्र को अपनी हैंडराइटिंग में घोषणा भरने के बाद अपने अभिभावक के हस्ताक्षर कराने के साथ ही किसी राजपत्रित अधिकारी या प्राचार्य से प्रमाणित कराना होगा। जो अभ्यर्थी यह प्रमाणन नहीं कराएगा, उसे परीक्षा कक्ष में घुसने नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा हर अभ्यर्थी के हाथ के अंगूठे और अंगुलियों के निशान बायोमेट्रिक मशीन से लिए जाएंगे।
सभी के मोबाइल पर पाबंदी
न केवल अभ्यर्थी बल्कि सभी परीक्षा केंद्र समन्वयकों, परीक्षा कक्ष में ड्यूटी देने वाले शिक्षकों और परीक्षा के ऑब्जर्वर के मोबाइल परीक्षा के दौरान बंद रहेंगे। विवि के कुलपति डॉ. यूएस रावत ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र को केवल एडमिट कार्ड लाने की अनुमति दी जाएगी।
इससे अलग किसी भी डिवाइस, कागज या पेन को बाहर ही रखवा दिया जाएगा। बड़े परीक्षा केंद्र पर दो और छोटे परीक्षा केंद्र पर एक ऑब्जर्वर रखा जाएगा।
45 मिनट पहले खुल जाएंगे दरवाजे
यूपीएमटी प्रदेश में 23 केंद्रों पर आयोजित होने जा रही है। परीक्षा के लिए केंद्रों के दरवाजे 45 मिनट पहले खोल दिए जाएंगे। सभी परीक्षा केंद्र समन्वयकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह 10 बजे के एक मिनट बाद भी किसी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में इंट्री न दें।