फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   group c exam on 22 march.

68 परीक्षा केंद्रों पर 22 को होगी समूह ग परीक्षा

Wed, 18 Mar 2015 12:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 18 Mar 2015 12:09 PM IST
विज्ञापन
group c exam on 22 march.

लोक सेवा आयोग की परिधि से बाहर समूह ग के पदों पर भर्ती के अंतर्गत 22 मार्च को रेशम विभाग के प्रदर्शक के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा होगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड से 23 हजार 649 अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया गया है। सभी अभ्यर्थियों को डाक द्वारा प्रवेश पत्र भेजे गए हैं।
उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित की जाने वाली समूह ग के अंतर्गत रेशम विभाग के प्रदर्शक पद (पदकोड- 244) पर भर्ती की परीक्षा 22 मार्च को होगी।
विज्ञापन


68 परीक्षा केंद्र बनाए

परिषद के सचिव हरि सिंह ने बताया परीक्षा प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित होगी। 68 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा के माध्यम से प्रदर्शक के 29 पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के लिए प्रदेश भर से कुल 23 हजार 649 अभ्यर्थियों को पंजीकृत किया गया है। परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सचिव हरि सिंह ने बताया अभ्यर्थियों को डाक द्वारा प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।

यदि किसी अभ्यर्थी को किन्हीं कारणों को चलते प्रवेश पत्र नहीं मिल पाया हो तो ऐसे अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट पर अनुक्रमांक एवं परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर परीक्षा तिथि को आवंटित परीक्षा केंद्र में प्रात: 10 बजे दो नवीनतम पासपोर्ट साइज के फोटो एवं फोटो आईडी की छायाप्रति जमा कर निशुल्क डुप्लीकेट प्रवेश-पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed