{"_id":"bc3a45f9a0b48957b1c1c79621e8351b","slug":"grew-date-of-foreign-language-courses-in-mdu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू में विदेशी भाषाई पाठ्यक्रमों की तिथि बढ़ी ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एमडीयू में विदेशी भाषाई पाठ्यक्रमों की तिथि बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Fri, 09 Oct 2015 04:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू के अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग में सर्टिफिकेट कोर्स इन स्पेनिश और सर्टिफिकेट कोर्स इन चाइनीज पाठ्यक्रमों में खाली सीटों पर एडमिशन की तिथि 15 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
एडमिशन के लिए 2000 रुपये विलंब शुल्क देना होगा।दाखिला वेटिंग लिस्ट के अनुसार मेरिट के आधार पर होगा। वेटिंग लिस्ट न होने की सूरत में 400 रुपये आवेदन फीस के साथ फ्रेश एप्लीकेशन 12 अक्तूबर तक जमा करानी होगी।
विज्ञापन
एमडीयू का परिणाम जारी
रोहतक। एमडीयू ने मई 2015 में हुए एमएससी कंप्यूटर साइंस के दूसरे सेमेस्टर और एमएससी कंप्यूटर साइंस रि-अपीयर के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। एमए इतिहास वार्षिक स्कीम के प्रीवियस एवं फाइनल और एमएससी गणित आनर्स (पंच वर्षीय इंटीग्रेटिड कोर्स) के चौथे और दसवें सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
आईएचटीएम के छात्रों ने फरीदाबाद में बाजी मारी
रोहतक। एमडीयू के आईएचटीएम के छात्रों ने हाल ही में डीएवी कालेज फरीदाबाद में पर्यटन विषय पर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। निदेशक प्रो. नीलम जैन ने बताया कि छात्रा ज्योति और सृष्टि ने रंगोली, इंदु एवं बिंदु ने यात्रा वृतांत, हिमांशी और अनुपमा ने स्लोगन राइटिंग, बृजेश ने फोटोग्राफी और निखिल सैनी व नवनीत वर्मा ने पर्यटन प्रस्तुतीकरण में पहला स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्राध्यापक डॉ. रणबीर सिंह, डॉ. अमित सिंह, डॉ. संजीव कुमार और डॉ. अनूप मौजूद रहे।
एमडीयू में गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के चुनाव 29 को संभावित
एमडीयू में बृहस्पतिवार को गैर शिक्षक कर्मचारी संघ कार्यकारिणी की सभा हुई। सभी की सहमति के बाद संघ प्रधान कुलवंत मलिक ने बताया कि गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के वार्षिक चुनाव की संभावित तिथि 29 अक्तूबर रखी गई है। 14-15 अक्तूबर को नामांकन फार्म भरे जाएंगे। 16 को शाम 4 बजे तक नामांकन वापस हो सकेंगे। 4 से 5 बजे तक चुनाव चिन्ह बांटे जाएंगे। चुनाव को लेकर ही 12 अक्तूबर को दोबारा से बैठक बुलाई गई है।