UPPGMEE: अमान्य सीटों पर भी होगी काउंसलिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में पीजी की 60 अमान्य सीटों पर भी
हालांकि, इन सीटों पर प्रवेश के लिए अंतिम निर्णय 22 अगस्त को होने वाली काउंसलिंग बोर्ड की बैठक में होगा।
चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय की वेबसाइट पर जारी आदेश के मुताबिक अभ्यर्थियों की मांग के चलते पीजी सीट पर दूसरे चरण की काउंसलिंग में अमान्य सीटों को शामिल किया जा सकता है।
अमान्य सीट पर प्रवेश के लिए अंतिम निर्णय काउंसलिंग बोर्ड की 22 अगस्त को होने वाली बैठक में लिया जाएगा। इसी दिन से पीजी सीट के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू होनी है।
अमान्य सीट पर काउंसलिंग के समय 100 रुपये के स्टाम्प पर एक एफीडेविट अभ्यर्थियों को देना होगा। इसका प्रोफार्मा वेबसाइट पर अपलोड है। इसे अभ्यर्थी अपनी सुविधा के लिए पहले से ही तैयार कराकर रख लें।
अमान्य
सीट को प्रवेश प्रक्रिया में शामिल करने की लड़ाई लड़ रहे डॉ. राजीव
गुप्ता ने बताया कि पहले 73 सीटें अमान्य वर्ग में थीं। इनमें से 13 पर
महानिदेशालय की मान्यता मिल चुकी है। अब 60 सीटों पर भी प्रवेश देने से
छात्रों को राहत मिलेगी।