{"_id":"664174581fec9a93399efadd6176cc21","slug":"graphic-era-university-students-get-reward","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राफिक एरा के छात्रों ने ग्रीस में हासिल किया नया मुकाम","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
ग्राफिक एरा के छात्रों ने ग्रीस में हासिल किया नया मुकाम
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 27 Nov 2013 10:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक छोटा सा आइडिया आपकी जिंदगी बदल सकता है, इस बात को देहरादून के युवाओं ने एक बार फिर साबित किया है।
विज्ञापन
सलाम कर रही पूरी दुनिया
ग्राफिक एरा के छात्रों ने आईसर्ट नाम से संस्था बनाकर बेकार सामान को उपयोगी चीजों में ढालने का जो काम शुरू किया था उसे आज पूरी दुनिया सलाम कर रही है।
हाल ही में इस संस्था को ग्रीस में सम्मानित किया गया और आठ देशों में इस कांसेप्ट पर काम होगा।
पढ़ें, दोनों सहेलियों में था इंतहा प्यार इसलिए छोड़ा ‘घरबार’
इंटरनेशनल यूथ सोसाइटी ऑफ इको फ्रेंडली एंड रिन्यूएबल टेक्नोलॉजी (आईसर्ट) के संस्थापक व अध्यक्ष राकेश बिस्वास ने बताया कि गत माह वह ग्रीस में आयोजित एक कांफ्रेंस में गए थे। कांफ्रेंस में 120 देशों के यूथ एंबेसेडर पहुंचे थे।
विज्ञापन
राकेश बिस्वास के आईसर्ट कांसेप्ट को यहां बेस्ट सजेस्टेड अवार्ड से सम्मानित किया गया। राकेश ने बताया कि इसके लिए उन्हें 25 लाख रुपए का पुरस्कार भी संस्था चलाने के लिए दिया गया। राकेश अब रिसर्च फाउंडेशन की स्थापना करना चाहते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, ‘वो रामदेव कौन थे, जिनका मंत्री अभिनंदन करते थे’
उन्होंने यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है, जिसमें देशभर के युवाओं से इनोवेशन आइडिया मांगे गए हैं। राकेश के मुताबिक रिसर्च फाउंडेशन की सहायता से वह युवाओं की क्रिएटिविटी को एक नई राह दिखाना चाहते हैं।
राकेश के साथ इस संस्था से ग्राफिक एरा विवि के ही राहुल बिस्वास, ईशान कौशिक, सुदिप्तो देब, प्रखर श्रीवास्वत और कार्तिक सहगल जुड़े हुए हैं।
वेस्ट इज बेस्ट
आईसर्ट की स्थापना वेस्ट (बेकार) चीजों से बेस्ट चीजें बनाने के मकसद से की गई थी। संस्था ने कम बिजली खर्च की एलईडी लाइट, मोमबत्ती, इको डस्टबिन सहित कई चीजें घर में बेकार पड़े सामान से तैयार की हैं।
राकेश के मुताबिक अब इस कांसेप्ट को वह दुनियाभर में फैलाना चाहते हैं ताकि कूड़े की बर्बादी को कम किया जा सके।
आज प्रतिज्ञा
आईसर्ट टीम की ओर से बुधवार को क्लेमेंटटाउन में प्रतिज्ञा कार्यक्रम के तहत सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान 20 जगहों पर बड़े डस्टबिन भी रखे जाएंगे।
छात्र बेहद कम कीमत के डस्टबिन, नोट बुक्स और पेपर बैग्स भी लांच करेंगे। हैंगिंग वेस्ट बॉटल गार्डन व पौधारोपण के साथ ही सदस्य विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक भी आयोजित करेंगे।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---