फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   graphic era university admission

ग्राफिक एरा में एडमिशन के लिए ऐसे करें रिपोर्ट

Sat, 07 Jun 2014 10:58 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 07 Jun 2014 10:58 AM IST
विज्ञापन
graphic era university admission

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय और ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय में बीटेक और बीआर्क कोर्स में प्रवेश के लिए रिपोर्टिंग शनिवार (आज) से शुरू होगी। इसके लिए हाईटेक इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन


रात 9 बजे तक रिपोर्टिंग
ग्राफिक एरा विवि के दून परिसर और ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय के देहरादून और भीमताल कैंपस में बीटेक की संयुक्त काउंसिलिंग से पहले रिपोर्टिंग सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक होगी। हल्द्वानी स्थित विवि के सूचना कार्यालय में भी रात नौ बजे तक छात्र रिपोर्टिंग कर सकेंगे।
विज्ञापन


फोटोयुक्त टोकन जारी
छात्रों को हाईस्कूल और इंटर की मार्कशीट, जेईई की स्कोर शीट, चरित्र व मेडिकल सर्टिफिकेट, कैटेगरी प्रमाणपत्र की मूल प्रतियां लानी होंगी। जांच के बाद ड्राफ्ट जमा करने पर काउंसिलिंग के लिए फोटोयुक्त टोकन जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ जून को दोपहर 12 बजे से काउंसिलिंग शुरू होगी, जिसमें छात्रों को तत्काल सीटों का आवंटन किया जाएगा। विवि के अनुसार काउंसिलिंग के लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के साथ ही दिल्ली, महाराष्ट्र,  गुजरात, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार, राजस्थान, असम, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed